5 या 7 आंवले और थोड़ा सा घी... बेहद आसान है अक्षय नवमी पर दीपदान करना, बस आरती उतारते समय न करें ये गलती
आज आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे दीपदान का विशेष महत्व है, जिससे भगवान विष्णु और शिव का ...और पढ़ें

आंवला नवमी पर दीपदान करने से मिलेगा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
HighLights
आंवला नवमी पर दीपदान से मिलता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद।
कार्तिक मास में आंवले के पेड़ में वास करते हैं श्रीहरि।
घी के दीपक से करें आरती, पाएं सुख-समृद्धि और आरोग्य।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 18 नवंबर, बुधवार के दिन आंवला नवमी जिसे 'अक्षय नवमी' के नाम से भी जाना जाता है, का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसके नीचे बैठकर खाने की परंपरा निभाई जाती है। मान्यता है कि आज के दिन ऐसा करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु का निवास स्थान आंवले के पेड़ में होता है। ऐसे में इस पूरी अवधि में सुबह-शाम आंवले के पेड़ के नीचे दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप आंवला नवमी पर दीपदान करना चाहते हैं, तो कुछ खास बातों का पालन जरूर करें।
आंवला नवमी पर दीपदान का महत्व
आंवला नवमी पर श्रीहरि के चरणों में आंवले का दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि नवमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में वास करते हैं, तो ऐसे में आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के आधार पर आंवले का दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और अक्षय पुण्य फल (यानी कभी न खत्म होने वाला पुण्य) मिलता है।
आंवले का दीपदान करने के लिए सामग्री
आंवला नवमी पर दीपदान करने के लिए आपको भारी-भरकम सामग्री की बजाय सिर्फ सामान्य चीजों का इस्तेमाल करना है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी।
- 5, 7, 11 आंवले
- शुद्ध देसी घी
- रूई की बाती
- एक साफ पूजा की थाली
- फूल और पूजा सामग्री
आंवले के दीपक कैसे बनाएं?
सबसे पहले तो आंवले को अच्छी तरह से साफ कर लें।
चाकू की मदद से हर एक आंवले को बीच में सावधानीपूर्वक खोखला कर लें।
इसके बाद इनमें घी भरें।
रूई की बाती घी में डुबाएं।
सभी दीपकों को पूजा की थाली में सजा लें।
इसके बाद श्रीहरि विष्णु के सामने सभी आंवले के दीपक जलाएं। फूल अर्पित करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए श्रद्धापूर्वक दीपदान करना चाहिए।
आंवले के दीपक से भगवान विष्णु की आरती कैसे करें?
आंवले के दीपक से भगवान विष्णु की आरती इस क्रम में करें।
- श्रीचरणों में 4 बार घुमाएं
- नाभि पर 2 बार घुमाएं
- श्रीमुख पर 3 बार घुमाएं
- सर्वांग पर 7 बार घुमाएं
दीपदान और पूजा के दौरान हमेशा भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना है। श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्रीहरि का स्मरण करना है।
मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।
आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व
आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा का अत्यंत महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।
इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा आंवले का दान भी महादान के समान माना गया है।
आंवला नवमी पर दीपदान कब और किस समय करें?
आंवला नवमी पर दीपदान सुबह पूजा के समय और संध्याकाल के समय किया जाता है। आंवले के पेड़ के नीचे, तुलसी के पास या बालकनी में शाम के समय दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें- Amla Navami 2026: आज 18 नवंबर को है आंवला नवमी, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और क्यों इतना खास है यह दिन?
यह भी पढ़ें- मार्गशीर्ष 2026: इस पूरे महीने करें ये 5 खास काम, हो जाएंगे श्री कृष्ण के इस स्वरूप के दर्शन
अस्वीकरण: अत: आंवला नवमी (अक्षय नवमी) के पावन पर्व पर दीपदान और पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को शास्त्रों में बताए गए नियमों और शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही विधि व समय पर श्रद्धापूर्वक दीपदान करने से मन को शांति मिलती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।