विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amla Navami 2026: आज 18 नवंबर को है आंवला नवमी, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और क्यों इतना खास है यह दिन?

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:00 AM (IST)

अक्षय नवमी, जिसे आंवला नवमी भी कहते हैं, कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान ...और पढ़ें

आंवला नवमी 2026 पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

आंवला नवमी 2026 पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

HighLights

  1. अक्षय नवमी 18 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।

  2. भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा होती है।

  3. इस दिन दान-पुण्य का फल कभी खत्म नहीं होता।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आंवला नवमी हिंदू धर्म के सबसे खास दिनों में से एक मानी जाती है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से हर वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के मौके पर यह त्योहार मनाया जता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

इस दिन किया गया दान-पुण्य कर्म बेहद शुभ माना जाता है। भारत के कुछ स्थानों पर इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा भी निभाई जाती है। इसके साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े और पैसों का दान करना भी शुभ माना जाता है।

अक्षय नवमी 2026 की तारीख

हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर यानी आज सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 19 नवंबर 2026, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से इस साल अक्षय नवमी का पर्व 18 नवंबर को है।

अक्षय नवमी 2026 पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

akshay navami puja

अक्षय नवमी क्यों मनाई जाती हैं?

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, अक्षय नवमी हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाई जाती है। इसमें 'अक्षय' का मतलब है, जिसका कभी भी नाश न हो या जो हमेशा बना रहे। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य का फल कभी भी खत्म नहीं होता है। यही कारण है कि इसे अक्षय नवमी के नाम से जाना जाता है।

अक्षय नवमी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा निभाई जाती है। माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, अक्षय नवमी को सतयुग की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कई स्थानों पर पेड़ के नीचे दीपक जलाने और भोजन करने की परंपरा निभाई जाती है।

यह भी पढ़ें- अक्षय नवमी पर जप, तप, दान का मिलेगा अक्षय पुण्य, जान लें महात्‍म्‍य और त‍िथ‍ि

यह भी पढ़ें- अक्षय नवमी: पुण्य और सेहत का डबल वरदान! जानिए आंवला पूजा का शुभ मुहूर्त और गुप्त दान का रहस्य

अस्वीकरण: धार्मिक मान्यता है कि इन पांच दिनों में श्रद्धा और नियम के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इसलिए कार्तिक मास के इन पवित्र दिनों को भक्ति, सेवा, दान और आत्मसंयम के साथ बिताना चाहिए। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।