Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी राशि के अनुसार इस मंत्र का जाप करें कैसी भी कामना हो जरूर पूरी होंगी

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2016 05:00 PM (IST)

    अपनी राशि के अनुसार भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में आपको कामयाबी हासिल होगी।

    आज की भागदौड़ की दुनिया में आप पूजापाठ के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन कुछ छोटे मंत्र ऐसे भी हैं जो बेहद प्रभावकारी साबित होते हैं। इन मंत्रों को हर दिन जााप कर काम पर जा सकते हैं । इन मंत्रों का जाप कर आप देवी-देवताओं के प्रसन्न कर पाएंगे।आपके लिए हम यहां दे रहे हैं दैनिक पूजा के कुछ मंत्र हैं । सुबह स्नान कर मंदिर, पूजा घर में भगवान के सामने खड़े होकर आप इन मंत्रों से साथ पूजा कीजिए। भगवान आप पर खुश होंगे। उनकी कृपा बनी रहेगी । इन मंत्रों का जाप आप शाम में काम से वापस आने के बाद भी भगवान के सामने दोनों हाथ जोड़कर कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ देवताओं के मंत्र इस प्रकार हैं:

    गणेश : ॐ सिद्धि विनायकाय नमः

    सरस्वती : ॐ सरस्वत्यै नमः

    लक्ष्मी : ॐ महा लक्ष्म्यै नमः

    दुर्गा : ॐ दुर्गायै नमः

    महाविष्णु : ॐ श्री विष्णवे नमः या ॐ नमो नारायणाय

    कृष्ण: ॐ श्री कृष्णाय नमः या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

    राम : ॐ श्री रामचन्द्राय नमः

    नरसिंह : ॐ श्री नरसिंहाय नमः

    शिव : ॐ नमः शिवाय

    इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में आपको कामयाबी हासिल होगी।

    मेष : ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:

    वृषभ : ऊँ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:

    मिथुन : ऊँ क्लीं कृष्णायै नम:

    कर्क : ऊँ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:

    सिंह : ऊँ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम:

    कन्या : ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:

    तुला : ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:

    वृश्चिक : ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:

    धनु : ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:

    मकर : ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:

    कुंभ : श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:

    मीन : ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:

    क्यों दुर्योधन को नग्न अवस्था में अपनी माता से मिलनाा पड़ा

    क्या आप जानते हैं आपकी राशि में क्या कमी है