Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Numerology Predictions 19 February to 25 February 2023: अंक ज्योतिष से जानिए, कैसा रहेगा यह सप्ताह?

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 07:28 PM (IST)

    Weekly Numerology Predictions 19 February to 25 February 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवानियां की जाती हैं। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

    Hero Image
    Weekly Numerology Predictions 19 February to 25 February: अंक ज्योतिष से पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Predictions 19 February to 25 February 2023: ज्योतिष विज्ञान की दुनिया में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नया सप्ताह शुरू हो चुका है। ऐसे में मूलांक 1 से 9 के जातक अंक ज्योतिष से जान सकते हैं कि उनके लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष से करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28)

    कार्य: कार्य में प्रगति होगी और व्यापार में उन्नति मिल सकती है। कार्य या व्यापार के सन्दर्भ में यात्रा हो सकती है। दोस्तों से मिलना होगा।

    सेहत: अधिक सोचने से तनाव बढ़ सकता है। दवाई से जुड़े खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नई दवाई लेने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए आराम करें और जीवन को अच्छे से व्यतीत करें।

    शिक्षा: सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नए चीजों पर शोध आपको व्यस्त रखेगा। अपने पसंदीदा विषय को दिल लगाकर पढ़ें।

    रिलेशनशिप: बोलने पर संयम रखें और बोलने में कड़वाहट ना आए इसका ध्यान रखें। अपने हर कार्य को सोच-समझकर करें और अपेक्षा अधिक न रखें।

    मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

    कार्य: चुनौतियां और तनाव बढ़ सकते हैं। अपनी बुद्धामी का सही रूप से इस्तेमाल करें। स्थिति का सही ढंग से इस्तेमाल करें।

    स्वास्थ्य: नकारात्मकता उर्जा को कम कर सकती है। कठोर स्वाभाव परेशानी खड़ी कर सकती है। गूगल पर इलाज ढूंढना बंद करें।

    शिक्षा: उपलब्धियां और प्रशंसा हौसले को बढ़ाने का कार्य करेगी। यात्रा की योजना बन सकती है और नए कौशल को बढ़ाने में खर्चे बढ़ सकते हैं।

    रिलेशनशिप: नए साथी से मिलना हो सकता है या वर्तमान में नए संबंध जन्म ले सकते हैं। छोटी यात्रा पर जानें की योजना बन सकती है। उर्जावान रहने की कोशिश करें।

    मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

    कार्य: मान-सम्मान और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसे स्वीकार करें। नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और ऑफिस में अपने साथी कर्मचारियों से बात करें और उनका उत्साहवर्धन करें।

    स्वास्थ्य: सिर दर्द या तनाव से परेशानी बढ़ सकती है। काम को टालने की कोशिश ना करें। शरीर को थोड़ा आराम दें।

    शिक्षा: काम पूरा करने में देरी से समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हाथ में अधिक काम लेने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।

    रिलेशनशिप: आत्मसम्मान के कारण विवाद हो सकता है, इसलिए साथी के साथ विनम्र रहें। अपनी काबिलियत का ध्यान रखें।

    मूलांक 04 (जन्म तिथि 4, 13, 22 या 31)

    कार्य: नया काम हाथ में आ सकता है। नौकरी बदलने का प्रस्ताव भी मिल सकता है, जिससे वर्तमान समय में ध्यान भटक सकता है। आर्थिक मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में प्रगति आएगी और नई दवाइयों से सकारात्मक लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच से अच्छा फर्क पड़ेगा।

    शिक्षा: समूहिक पढ़ाई से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी में हाथ आजमा रहे छात्रों को लाभ मिलेगा।

    रिलेशनशिप: जल्द आपको एक खुशखबरी मिल सकती है। अपने परिवार को समझने का अच्छा समय है। सकारात्मक रहें और भीतर छिपे बचपन को बाहर आने दें।

    मूलांक 05 (जन्म तिथि 5, 14 या 23)

    कार्य: पैसों में हानी या कॉन्ट्रैक्ट हाथ से निकल सकता है। आंतरिक भावनाएं कम हो सकती हैं और हाथ में अधिक काम लेना मुश्किल होगा।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा और लंबे समय के बाद कुछ उम्मीद जागेगी। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अधिक दवाइयां लेने से बचें।

    शिक्षा: परीक्षा या पढ़ाई में चोरी करते हुए पकड़े जा सकते हैं, इसलिए इसका विचार छोड़ दें। दूसरों को खुश करने के लालच में हाथ में अधिक काम ना लें।

    रिलेशनशिप: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संयम रखें और किसी से कुछ वापस मिलने की अपेक्षा न रखें। अपनी अपेक्षा के प्रति वास्तिविक व्यवहार रखें।

    मूलांक 06 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

    कार्य: काम की बढ़ोतरी से तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने काम को दूसरों के साथ भी बांटें। आत्मसम्मान के कारण साथ काम कर रहे व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। घर से दूर रहकर काम करना तनावपूर्ण हो सकता है।

    स्वास्थ्य: शरीर में विटामिन की कमी से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नकारात्मक न रहें और अपनी समस्याओं को परिवार के साथ साझा करें।

    शिक्षा: पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है, इसलिए एकाग्र रहें। परिवार और बड़ों का साथ आपको जरूर मिलेगा।

    रिलेशनशिप: परिवार के साथ की गई खरीदारी का बोझ जेब पर पड़ सकता है। अपने साथी के साथ विनम्रता से बात और व्यवहार करें।

    मूलांक 07 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

    कार्य: आपके अच्छे कार्य के लिए आपको सम्मान और प्रशंसा दोनों प्राप्त हो सकती है। काम सही समय पर खत्म होगा, इसके संकेत मिल रहे हैं। पुराने विवाद बातचीत से सुलझेंगे।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अपने सुविधा अनुसार चीजों को देखना बंद करें और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक रहें।

    शिक्षा: ध्यान भटक सकता है और दोस्तों के सामने पैसे की ऐंठ दोस्ती खराब कर सकती है। पैसे ज्यादा खर्च होंगे इसके संकेत मिल रहे हैं।

    रिलेशनशिप: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ छुट्टी पर जाने की योजना बन सकती है।

    मूलांक 08 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

    कार्य: काम के सिलसिले में यात्राएं बढ़ सकती हैं। आय में बढ़ोतरी के भी संकेत हैं। कम में अच्छा प्रदर्शन होगा, इसकी संभावना भी अधिक है।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ध्यान भटकने ना दें। डॉक्टर के पास आना-जाना बढ़ सकता है। अधिक विचार करना बंद करें।

    शिक्षा: अनुशासन और एकाग्रता इस हफ्ते उच्च स्तर पर रहेंगे। पिता के सानिध्य में काम करें और बड़े-बुजुर्गों से सद्वचन लेते रहें।

    रिलेशनशिप: साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

    मूलांक 09 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

    कार्य: काम के प्रति निष्ठा के कारण सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन साथी कर्मचारी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकती है। तभी बोलें जब आपको विषय का पूर्ण ज्ञान हो।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार नजर आ रहा है। नए और जवान डॉक्टर से सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। अच्छा समय बिताने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

    शिक्षा: परिवार से कुछ समय दूर रहने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इससे तनाव बढ़ सकता है। अपने प्रति सरल व्यवहार रखें।

    रिलेशनशिप: वाद-विवाद के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले दो बार सोचें और तनावमुक्त रहने की अधिक कोशिश करें।

    डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner