Move to Jagran APP

Numerology Prediction: बाधाएं आपको विचलित नहीं कर सकतीं, जानें कैसे होते हैं अंक 7 वाले लोग और उनके गुण

Numerology Prediction जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं ​कि अंक 7 वाले जातक कैसे होते हैं। उनका पेशा गुण क्या होता है। आइए पढ़ते हैं अंक 7 वाले जातकों के बारे में। आपका व्यक्तित्व ही आपकी असली पूंजी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 11:30 AM (IST)
Numerology Prediction: बाधाएं आपको विचलित नहीं कर सकतीं, जानें कैसे होते हैं अंक 7 वाले लोग और उनके गुण
Numerology Prediction: बाधाएं आपको विचलित नहीं कर सकतीं, जानें कैसे होते हैं अंक 7 वाले लोग और उनके गुण

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के आधार हम लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। अंक 1 से लेकर अंक 9 तक के लोगों का व्यक्ति अलग अलग होता है। उनके शुभ दिन, तारीख और पेशा भी अलग होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं ​कि अंक 7 वाले जातक कैसे होते हैं। उनका पेशा, गुण क्या होता है। आइए पढ़ते हैं अंक 7 वाले जातकों के बारे में।

loksabha election banner

कौन होते हैं अंक 7 वाले

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो, वे लोग अंक 7 के जातक होते हैं।

अंक सात का चरित्र

आपका व्यक्तित्व ही आपकी असली पूंजी है। आप जितने अधिक व्यक्तियों के साथ निकटता उत्पन्न करेंगे। आप के व्यक्तित्व में उतना ही निखार आयेगा।

अंक सात का व्यापार और कार्य

वे स्थान और व्यक्ति जिनका सम्बन्ध धर्म और कानून से है- मंदिर, पुजारी, मंत्री, न्यायालय, न्यायाधीश, शिक्षण संस्थाएं, विश्वविद्यालय, धारासभाएं, जनोत्सव, दान, सहानुभूति आदि का प्रतिनिधित्व करता है। यह विचार मनोभाव और इन दोनों का मिश्रण, उदारता, अच्छा स्वभाव, सौन्दर्य प्रेम, शक्ति, भक्ति एवं व्यवस्थाबुद्धि, ज्ञान-ज्योतिष-तन्त्र-मन्त्र विचार शक्ति इत्यादि आत्मिक भावों का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रधान लक्षण

खाली कल्पनाओं एवं गप्पों में आप विश्वास नहीं करते। किसी भी व्यक्ति को धोखें में नहीं रखते अपितु वास्तविकता को सही रूप में उसके सामने रख देते हैं। यही आपकी महानता है।

सक्रिय जीवन

स्वयं हानि उठाकर भी सामने वाले की इच्छा पूर्ति एवं वचन रक्षा करना आपका कर्तव्य है। आप ऐसा मानकर चलते हैं।

मानसिक सन्तुलन

विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने मानसिक सन्तुलन को ज्यों का त्यों बनाये रखते हैं। व्यर्थ के पाखण्ड में आप विश्वास नहीं रखते।

कार्य पद्धति

आप अपने दैनिक जीवन में जो भी कार्य करते हैं, उसमें बुद्धि का पूरा-पूरा योगदान रहता है। प्रत्येक कार्य में मौलिकता ही आपके व्यक्तित्व की विशेषता कही जा सकती है।

सहयोग व जनसम्पर्क

आपके पास आधुनिकतम जानकारी रहती है। जो भी कार्य आप अपने हाथ में रखते हैं। उसके बारे में पूरी जानकारी बनाये रखना आपका स्वभाव है।

जीवन रहस्य

बाधाएं आपको विचलित नहीं कर सकती। कठिनाइयों में आप हताश नहीं होते और चुपचाप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। यही आपके जीवन का रहस्य है।

जन्मजात प्रवृत्ति

नेतृत्व करने की प्रवृत्ति आपमे जन्मजाता है। प्रदर्शन छोड़कर वास्तविकता की ओर बढ़ना ही आपके जीवन का ध्येय होना चाहिए।

आदर्श वाक्य

जीवन में एक ऊंचे आदर्श के लिए अपने आप को खपा देना आपका स्वभाव है।

शुभ तारीखें

जिनका मूलांक सात है उनके लिए प्रत्येक माह की 7, 16, और 25 तारीखें श्रेष्ठ हैं। जून का महीना भी उन्नतिदायक कहा जा सकता है।

शुभ दिवस

रवि, सोम, बुध आपके लिए अनुकूल वार हैं।

शुभ वर्ष

7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70, 69, 88 तथा 97 वर्ष भाग्यकारक एवं उन्नतिदायक होंगे।

मन्त्र

कष्ट के समय निम्न मन्त्र का जप करने से ऐश्वर्य सुख शान्ति की प्राप्ति होती है।

।। ओम् महालक्ष्म्यै नमः।।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.