Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: आज है कन्या संक्रांति, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा समस्याओं का सामना, जानिए

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:53 AM (IST)

    Aaj ka rashifal 17th September 2022 साल 2022 के सितंबर माह का 17वां दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कल कन्या संक्रांति के साथ कई राशि के जातकों की कुंडली में बदलाव आएंगे जिनसे उनके भविष्य पर भी प्रभाव पड़ेगा।

    Hero Image
    Aaj ka rashifal 17th September 2022 जाने कैसा रहेगा आपका दिन।

    नई दिल्ली, Aaj ka rashifal: 17th September 2022 साल 2022 के सितंबर माह का 17वां दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कल कन्या संक्रांति के साथ कई राशि के जातकों की कुंडली में बदलाव आएंगे जिनसे उनके भविष्य पर भी प्रभाव पड़ेगा। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका राशिफल। वृषभ और मिथुन राशि के लिए आर्थिक पक्ष साथ रहेगा तो कुछ को तनाव का सामना करना पड़ेगा। आज की ग्रह स्थिति: 17 सितंबर, 2022 शनिवार आश्रि्वन मास कृष्ण पक्ष सप्तमी का राशिफल।आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।आज का दिशाशूल: पूर्व।आज का पर्व एवं त्योहार: विश्र्वकर्मा पूजा, सप्तमी श्राद्ध।विशेष: सूर्य की कन्या संक्रांति।कल 18 सितंबर 2022 का पंचांगकल का दिशाशूल: पश्चिम।कल का पर्व एवं त्योहार: जीवित्पुत्रिका व्रत।विशेष: अष्टमी श्राद्ध।विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्रि्वन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 17 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी मृगसिरा नक्षत्र 15 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र सिद्धि योग 06 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग मिथुन में चंद्रमा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

    Mesh Rashi

    किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

    वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

    Vrishabh rashi

    व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

    मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

    Mithun Rashi

    धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

    कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

    Kark

    स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

    सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

    Singh Rashi

    बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

    कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

    Kanya

    बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

    तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

    Tula

    उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

    Vrishchik Rashi

    रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी।

    धनु राशि ( Sagittarius Daily Horoscope)

    Dhanu Rashi

    पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

    makar rashi

    दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

    कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

    Khumbh

    पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

    Meen Rashi

    रचनात्मक दायरे में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।