Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    क्रिसमस विशेष: गोवा की ये तीन चर्च हैं खास एक में रखे हैं संत के अवशेष

    By Molly SethEdited By:
    Updated: Mon, 25 Dec 2017 12:05 PM (IST)

    सोमवार को पूरे देश में क्रिसमस का त्‍योहार मनाया जायेगा। इस मौके पर आइये आपको बतायें गोवा की कुछ प्राचीन और ऐतिहासिक चर्चों के बारे में।

    क्रिसमस विशेष: गोवा की ये तीन चर्च हैं खास एक में रखे हैं संत के अवशेष


    बासिलिका बोन जीजस चर्च

    पुराने गोवा शहर में है बासिलिका बोन जीजस चर्च। ये चर्च संत फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि बासिलिका बोन जीजस चर्च में आज भी संत जेवियर के अवशेष रखे हुए हैं। संत फ्रांसिस जेवियर 1541 में पुर्तगाल के तत्‍कालीन शासक और पोप के निमंत्रण पर भारत आए थे। चर्च के अंदरूनी भाग में सेंट फ्रांसिस के अवशेष चांदी के ताबूत में सहेजकर रखे गए हैं.

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेंट कैथेड्रल चर्च

    बासिलिका बोन जीजस चर्च के ठीक स्‍थित है सेंट कैथेड्रल चर्च। कहते हैं इस चर्च को बनाने में करीब 90 साल लग गए थे। 1562 में इसे बनाना शुरू किया गया था। लाल ईंटों और सफेद दीवारों से बना यह चर्च देखने में बेहद खूबसूरत है। इस भारत का सबसे सुंदर चर्च कहा जाये तो गलत नहीं होगा। पुर्तगाली शासकों द्धारा मुस्लिम सैनिकों को हरा कर गोवा पर आधिपत्‍य जमाने की यादगार के रूप में ये चर्च निर्मित किया गया था।  

    सेंट आगस्टीन चर्च

    गोवा के पुराने नगर में बना लगभग 46 मीटर ऊंचा सेंट आगस्टीन चर्च अपने आप में बेहद अनोखा है। इस चर्च का निर्माण 1602 में हुआ था। 1842 के बाद लगातार उपेक्षा के चलते इस चर्च का काफी बड़ा हिस्सा ढह गया था। 1931 में इसका एक और हिस्सा गिर गया और अब ये काफी हद तक खंडहर में तब्‍दील हो चुका है। हालाकि इसके बचे हुए अवशेष अब भी इसकी भव्‍यता की कहानी सुनाते हैं।