Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Dev Mandir: शनि दोष से पाना चाहते हैं छुटकारा तो शनि देव के इन मंदिरों का करें दर्शन

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 19 May 2023 10:42 AM (IST)

    Shani Jayanti 2023 हिंदू धर्म में शनि देव की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि जयंती भगवान शनि देव की उपासना करने से जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाती है। इस शनि देव की उपसा को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

    Hero Image
    Shani Dev Mandir: शनि देव के इन मंदिरों को माना जाता है चमत्कारी।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shani Dev Mandir, Shani Jayanti 2023: सनातन धर्म में शनि देव की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव की उपासना करने से शनि की महादशा और शनि ग्रह से जुड़े कई दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शनि देव की उपासना के लिए शनिवार का दिन और शनि जयंती पर्व को बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस दिन शनि देव की उपासना और कुछ विशेष उपायों का पालन करने से शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा से राहत मिल जाती। भारत में शनि देव को समर्पित कुछ विशेष मंदिर भी उपस्थित हैं, जहां आज के दिन या शनिवार के दिन दर्शन करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनि शिंगणापुर मंदिर, शिंगणापुर गांव (महाराष्ट्र)

    महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिंगणापुर गांव में शनि देव का यह मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां आकर शनि देव की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही शनि देव स्वयं इस गांव के लोगों की रक्षा करते हैं, इसलिए यहां के निवासी कभी अपने घर में ताला नहीं लगाते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जिस किसी ने भी यहां चोरी का प्रयास किया है, उसे शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ा है।

    शनि धाम मंदिर, चतरपुर (नई दिल्ली)

    शनि देव के लिए और शनि के प्रकोप से बचने के लिए नई दिल्ली के चतरपुर में मौजूद शनि धाम मंदिर के दर्शन को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इस मंदिर में शनि देव की भव्य प्रतिमा स्थापित है।

    तिरुनल्लरु मंदिर, तंजावुर (तमिलनाडु)

    भगवान शनि देव का यह मंदिर 2 नदियों के बीच तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित है। मान्यता है कि यहां शनि देव की उपासना करने से या दर्शन मात्र से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। बता दें कि जब भी शनि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन यहां विशेष पूजा की जाती है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।