Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शक्तिपीठ : देवी के इस मंदिर में हुआ था भगवान कृष्‍ण का मुंडन

    By shweta.mishraEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jul 2017 02:22 PM (IST)

    आपने 51 शक्तिपीठों के बारे में तो सुना ही होगा। ज‍िनमें से एक भद्रकाली शक्तिपीठ है जहां कृष्‍ण जी का मुंडन हआ था। आइए जानें इस मंद‍िर के बारे में...

    शक्तिपीठ : देवी के इस मंदिर में हुआ था भगवान कृष्‍ण का मुंडन

    शांत मुद्रा में विराजीं

    इस धरती पर शक्‍त‍ि पीठों को लेकर मान्‍यता है क‍ि जहां-जहां देवी सती के अंग ग‍िरे थे वहां-वहां पर शक्तिपीठ है। ऐसे में हरि‍याणा के प्रस‍िद्ध स्‍थान कुरुक्षेत्र में देवी भद्रकाली शक्तिपीठ है। मान्‍यता है क‍ि यहां पर सती जी के दाएं पैर का न‍िचला भाग ग‍िरा था। जि‍ससे यहां पर भद्रकाली देवी शक्तिपीठ की स्‍थापना हुई है। इस मंद‍िर में मां भद्रकाली की सुंदर प्रतिमा बेहद शांत मुद्रा में विराजमान है। यहां पर बड़ी संख्‍या में भक्‍त दर्शन करने आते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     


     

    श्रीकृष्‍ण जी का मुंडन 

    सबसे खास बात तो यह है क‍ि यहां केवल हर‍ियाणा से ही नहीं बल्‍क‍ि दूर-दूर से भी लोग दर्शन के ल‍िए आते हैं। नवरात्रों के समय तो यहां पर भक्‍तों की अथाह भीड़ होती है। इस शक्तिपीठ को लेकर एक और मान्‍यता है। यहां एक खूबसूरत सा तालाब है। ज‍िसके एक छोर पर तक्षेश्वर महादेव मंदिर भी है। माना जाता है क‍ि यही वह जगह है जहां पर भगवान श्रीकृष्‍ण का मुंडन हुआ था। ज‍िसके कारण इस जगह का महत्‍व और ज्‍यादा माना जाता है। 

     



     

    महाभारत से भी संबंध

    इसका संबंध महाभारत से है। एक यह भी मान्‍यता है क‍ि यहां पर महाभारत के युद्ध से पूर्व अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से मां भद्रकाली की पूजा की थी। अर्जुन ने मां से कहा था क‍ि अगर उनकी कृपा से वह युद्ध जीतते हैं तो वह यहां पर घोड़े चढ़ाने आएंगे। अर्जुन समेत पूरे पांडवों ने व‍िजय हास‍िल करने के बाद ऐसा ही किया था। इसके बाद से यहां मन्‍नत पूरी होने पर सोने, चांदी व मिट्टी के घोड़े चढ़ाने का र‍िवाज चल गया।