Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab Upay: बहुत ज्यादा खराब है आर्थिक स्थिति, तो जरूर करें लाल किताब के ये उपाय

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 02:29 PM (IST)

    लाल किताब (Lal Kitab Upay) में सभी मुश्किलों का समाधान है। ऐसा माना जाता है कि इसके उपायों को करके जीवन की परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। चाहे वो घर की समस्याएं हो या फिर कार्यक्षेत्र की। इन टोटकों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपना जीवन सुखी बना सकता है। तो आइए यहां जानते हैं -

    Hero Image
    Lal Kitab Upay: लाल किताब के अचूक उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab Upay: लाल किताब एक ज्योतिष किताब है, जिसमें लोगों की हर समस्याओं का समाधान है। ऐसा कहा जाता है कि इसके उपायों को करके जीवन की मुश्किलों को आसानी से दूर किया जा सकता है। चाहे वो घर की समस्याएं हो या फिर कार्यक्षेत्र की। इन टोटकों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपना जीवन सुखी बना सकता है, तो आइए जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल किताब के अचूक उपाय

    नदी में प्रवाहित करें धनिया

    लाल किताब के अनुसार, जो लोग पैसों की मुश्किलों से जूझ रहें हैं, उन्हें किसी भी दिन आधा किलो धनिया लेकर नदी में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से धन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Kalikan Dham Temple: बेहद दिव्य है शक्तिपीठ कालिकन धाम, इसके जल में स्नान करने से दूर होती हैं आंखों की समस्याएं !

    कान में धारण करें कुंडल

    कान में सोने का कुंडल पहनने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक कान में सोने का कुंडल धारण करते हैं, उन्हें धन के लिए कभी परेशान नहीं होना पड़ता है। साथ ही यह शुभता का भी प्रतीक है।

    नदी में प्रवाहित करें सूखा नारियल

    शनिवार के दिन किसी पवित्र नदी में एक सूखा नारियल प्रवाहित करें। ऐसा करने से घर में बरकत आती है। साथ ही धन की देवी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।

    दृष्टिहीन लोगों को खिलाएं खिचड़ी

    लाल किताब के अनुसार, जो लोग धन की कामना करते हैं उन्हें तीन दृष्टिहीन लोगों को खिचड़ी खिलानी चाहिए। साथ ही गरीबों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से धन कमाने के नए रास्ते खुलते हैं, साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के महात्म्य से दुराचारी को भी मिला राजा का जन्म, यहां पढ़िए व्रत कथा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'