दिसंबर में 3 बार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन: कहीं बनते काम न बिगड़े, इसके लिए अपनाएं 5 उपाय
सूर्य देव दिसंबर 2026 में तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जो 3, 16 और 29 दिसंबर को ज्येष्ठा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा। यह गोचर जीवन, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा, जिसके लिए ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं।

दिसंबर 2026 में सूर्य 3 बार नक्षत्र बदलेगा
HighLights
दिसंबर 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे।
यह गोचर जीवन, करियर और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालेगा।
सूर्य को मजबूत करने के लिए विशेष ज्योतिषीय उपाय करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा सूर्य देव को माना गया है। साल 2026 के आखिरी महीने में सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 3 दिसंबर 2026 को सूर्य देव ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दिसंबर महीने की ही 16 तारीख को सूर्य देव का दूसरा नक्षत्र परिवर्तन देखने को मिलेगा।
वहीं दिसंबर महीने का तीसरा और आखिरी नक्षत्र गोचर 29 दिसंबर को देखने को मिलेगा, जब सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, एक महीने के अंदर सूर्य का तीन बार नक्षत्र बदलना जीवन पर कई महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।
ज्योतिष में सूर्य का गोचर
जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करता है, तो इसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य को ब्रह्मांड में मुख्य ऊर्जा का सोर्स माना जाता है। जब यह किसी भी नई राशि और नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उस राशि और नक्षत्र से जुड़ी ऊर्जा सक्रिय हो जाती है।
मान्यता है कि, सूर्य का गोचर दुनियाभर की घटनाओं, मौसम के पैटर्न और सामाजिक हालात पर भी अपना असर दिखाते हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में यह जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति के आधार पर करियर, आत्मविश्वास, सेहत और रिश्तों पर असर दिखा सकता है।
सूर्य गोचर का महत्व
सूर्य देव पर्सनैलिटी, सेल्फ-कॉन्फिडेंस और जीवन शक्ति को दर्शाते हैं। एस्ट्रोलॉजी में इसे आत्मा और लीडरशिप से जुड़ा ग्रह माना जाता है। जब सूर्य प्रत्येक राशि से होकर गुजरता है, तो यह सीधे तौर पर विचारों, फैसले लेने की क्षमता और खुद को साबित करने पर जोर देता है।
अगर आपकी जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है या किसी शुभ भाव से गुजर रहा है, तो यह आमतौर पर सफलता, पहचान और सेल्फ-कॉन्फिडेंस के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं सूर्य कमजोर हो या शनि, राहु और केतु से पीड़ित है, तो इससे व्यक्ति को थकान, खुद पर शक या देरी भी हो सकती है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर सोल ट्रांजिट या संक्रांति एक नए सोलर महीने की शुरुआत का प्रतीक है। माना जाता है ये दिन दान, पूर्वजों का सम्मान और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए शुभ होते हैं।
सूर्य गोचर 2026 उपाय
सूर्य की ऊर्जा के साथ तालमेल बिठाने, अधिकार और आत्मविश्वास बढ़ाने और फैसले लेने में स्पष्टता पाने के लिए सही तरीके से एनर्जी वाला 12 मुखी रुद्राक्ष पहनना सही माना जाता है।
अपने पिता और बड़ों का सम्मान करना सीखें। ज्योतिष में सूर्य को पिता का प्रतीक भी माना गया है। माना जाता है कि पिता या पिता के समान व्यक्ति का आशीर्वाद लेने से सूर्य मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
डे टू डे लाइफ में नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए रोजाना क्लियर क्वार्ट्ज या सिट्रीन पकड़कर मेडिटेट करना चाहिए।
इसके अलावा हर सुबह सूर्योदय के समय 108 बार 'ऊं ह्मं ह्नीं ह्नौं सः सूर्याय नमः का जाप करें।
रोज सुबह नहाने के बाद एक तांबे के बर्तन में पानी, थोड़ा गुड़, चावल और लाल फूल भरें। पूर्व की तरफ मुंह करके 'ऊं सूर्याय नमः' का जाप करते हुए सूर्य भगवान अर्घ्य दें।
यह भी पढ़ें- कुंडली के 7 ऐसे अशुभ संयोग, जो अच्छी-खासी लाइफ में मचा देते हैं उथल-पुथल और छीन लेते हैं रातों की नींद
यह भी पढ़ें- नौकरी में नहीं मिल रही तरक्की? ग्रहों के हिसाब से समझें ऑफिस में क्या करें और क्या नहीं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।