Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर के प्रभाव से इन राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, रखें इन बातों का ध्यान
17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में गोचर हो रहा है। इस गोचर से सिंह राशि वालों को धन लाभ कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सूर्य गोचर का सिंह से लेकर वृश्चिक राशि (Surya gochar Impact on zodiac signs) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है?

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 17 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। इसके प्रभाव से जीवन में डिसिप्लिन, एनालिटिकल और प्रैक्टिकल सोच का मिश्रण देखने को मिलेगा। पृथ्वी तत्व की कन्या राशि सूर्य का ध्यान स्वास्थ्य, सेवा और उत्पादकता पर केंद्रित करती है। कुछ राशियों के लिए यह गोचर (Surya Gochar 2025) करियर, रिश्तों या वित्तीय प्रगति के लिए शुभ है, जबकि अन्य राशियों को धैर्य, विनम्रता और संतुलन पर काम करने की आवश्यकता होगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर का सिंह से लेकर वृश्चिक राशि (Surya gochar Impact on zodiac signs) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
सिंह – 17 सितम्बर 2025
सिंह राशि के लिए सूर्य प्रथम भाव के स्वामी हैं। कन्या राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेंगे। यह धन, वाणी और पारिवारिक जीवन में लाभ लाएगा। वित्तीय प्रगति और संवाद में सुधार संभव है, लेकिन परिवार में अहंकार से बचें। अष्टम भाव पर सूर्य की दृष्टि से अचानक खर्च या बदलाव हो सकते हैं।
- उपाय: मंदिर में गेहूं और लाल कपड़ा अर्पित करें और रविवार को नमक का सेवन न करें।
कन्या – 17 सितम्बर 2025
कन्या राशि के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपके प्रथम भाव में होगा। इससे आत्मविश्वास, ऊर्जा और जीवन शक्ति बढ़ती है। यह आत्म-विकास का समय है, हालांकि अहंकार उभर सकता है। सप्तम भाव पर सूर्य की दृष्टि से रिश्तों और साझेदारियों में संतुलन और धैर्य की जरूरत होगी।
- उपाय: रोज सूर्य नमस्कार करें और रविवार को तांबे की वस्तुएं दान करें।
तुला – 17 सितम्बर 2025
तुला राशि के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। कन्या राशि में सूर्य बारहवें भाव से गोचर करेंगे। यह खर्च, विदेश संबंध और आध्यात्मिक विकास बढ़ा सकता है। विदेश यात्रा या सहयोग के अवसर मिल सकते हैं। लक्सरीस पर अधिक खर्च करने से बचें। छठे भाव पर सूर्य की दृष्टि से आप बाधाओं, दुश्मनों या स्वास्थ्य समस्याओं को पार करने में सक्षम होंगे।
- उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और रविवार को जरूरतमंदों को गेहूं दान करें।
वृश्चिक – 17 सितम्बर 2025
वृश्चिक राशि के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं। कन्या राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यह पेशेवर सफलता, मान्यता और नेटवर्क विस्तार के लिए अनुकूल है। पांचवें भाव पर सूर्य की दृष्टि से छात्रों, रचनात्मक पेशेवरों और प्रेम में लगे लोगों को लाभ और खुशी मिलेगी।
- उपाय: हर सुबह सूर्य को लाल फूल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, जॉब की परेशानी होगी दूर
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए: hello@astropatri.com।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।