एक का सिर है तो दूसरे का धड़...फिर भी किस्मत पलट देते हैं राहु-केतु, बेहद दिलचस्प है इनके 'ग्रह' बनने की कहानी
राहु और केतु वैदिक ज्योतिष में महत्वपूर्ण छाया ग्रह हैं, जिनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन से जुड़ी है। भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप में असुर स्वर्भानु का सिर धड़ से अलग किया, जिससे राहु और केतु का जन्म हुआ और वे अमर हो गए।

राहु-केतु को नवग्रहों में कैसे मिली जगह? (Picture Credits- AI Images)
HighLights
राहु-केतु वैदिक ज्योतिष के महत्वपूर्ण छाया ग्रह हैं।
इनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन की कथा से हुई।
असुर स्वर्भानु के सिर-धड़ से बने राहु-केतु।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का उल्लेख देखने को मिलता है। सभी नौ ग्रह जिनमें सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु शामिल है। ये दोनों ही ग्रह कोई ठोस भौतिक ग्रह नहीं, बल्कि छाया ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में इन्हें नवग्रहों में शामिल किया जाता है।
माना जाता है कि, व्यक्ति के संपूर्ण जीवन की कहानी इन्हीं नव ग्रहों और नक्षत्रों के आसपास घूमती है और इन्हीं नौ ग्रहों में राहु और केतु भी शामिल है। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रह सबसे महत्वपूर्ण माने गए हैं, जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देते हैं। धार्मिक ग्रंथों के आधार पर राहु-केतु एक असुर के शरीर के दो हिस्से हैं। आइए जानते हैं आखिर एक असुर को नवग्रहों में कैसे स्थान मिला?
राहु-केतु की उत्पत्ति समुद्र मंथन से जुड़ी
धार्मिक और ज्योतिषी मान्यताओं के मुताबिक, राहु और केतु की उत्पत्ति की कथा समुद्र मंथन से जुड़ी बताई जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवताओं ने असुरों के साथ मिलकर समुद्र मंथन किया और उस मंथन से अमृत निकला, जिसे लेकर देवताओं और राक्षसों में काफी विवाद हो गया। देवता और असुर दोनों ही अमृत पीना चाहते थे, लेकिन तभी भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप लेकर देवताओं और असुरों के बीच जा पहुंचे।
मोहिनी ने देवताओं और असुरों को अमृत पीलाने की बात कही। इस पर दोनों ही पक्ष मान गए। इसके बाद मोहिनी रूप में भगवान विष्णु ने सिर्फ देवताओं को ही अमृत पिलाना शुरू किया, लेकिन मोहिनी रूप में भगवान विष्णु की यह चालाकी स्वर्भानु नाम के एक राक्षस ने समझ ली, फिर उसने देवताओं का रूप धारण करके अमृत पीने की कोशिश की।
भगवान विष्णु ने राक्षस का सिर धड़ से किया अलग
स्वर्भानु जो देवताओं का रूप लेकर अमृत पीने का प्रयास कर रहा था, उसे ऐसा करते देख सूर्य और चंद्र देव ने पहचान लिया। उन्होंने फौरन इस बात की जानकारी मोहिनी रूप धारण किए भगवान विष्णु को दी।
इसके बाद भगवान विष्णु असली रूप में आ गए और सुदर्शन चक्र से राक्षस का सिर काट दिया, चूंकि स्वर्भानु अमृत पान कर चुका था, तो इसलिए वह मरा नहीं। अमृत पीने के कारण उसका सिर और धड़ दोनों अमर हो गए। स्वर्भानु के सिर को राहु नाम मिला, जबकि धड़ वाला हिस्सा केतु कहलाया, इसी कारण से राहु और केतु को ग्रहों की सूची में एक खास स्थान दिया गया।
वैदिक ज्योतिष में राहु का महत्व
राहु और केतु को एक राशि का पूरा चक्कर लगाने में करीब 18.6 साल लगते हैं। आमतौर वे करीब 18 महीने तक एक ही राशि में रहते हैं। क्योंकि वे दोनों एक साथ चलते हैं और एक दूसरे के हमेशा विपरीत रहते हैं, इसलिए वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु का गोचर काफी मायने रखता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।