5 दिसंबर को मकर में राहु का गोचर: अगले 18 महीने राजनीति, टेक और व्यापार में बड़ा उछाल, बस ये गलतियां न करें
साल 2026 में 5 दिसंबर को राहु कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेगा, जो लगभग 18 महीने तक प्रभावी रहेगा। यह गोचर राजनीति, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा सहित कई क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालेगा, जिसके लिए ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं।

5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में करेंगे प्रवेश
HighLights
5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में प्रवेश करेगा।
यह गोचर 18 महीने तक राजनीति, व्यापार को प्रभावित करेगा।
राहु मंत्र जाप, भैरव पूजा, दान पुण्य प्रमुख उपाय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 के आखिरी महीने में ग्रहों का सबसे खास गोचर देखने को मिलने वाला है। दरअसल 5 दिसंबर 2026, शनिवार को रात 10 बजकर 32 मिनट पर राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना गया है।
यह ग्रह जीवन में अचानक बदलाव, महत्वाकांक्षा, भ्रम, विदेशी संपर्क, राजनीति, तकनीक, असाधारण सफलता और अप्रत्याशित घटनाओं का कारक माना जाता है। 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी समय केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर करीब 18 महीने तक प्रभावी रहेगा।
मकर राशि में राहु का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मकर राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है। शनि कर्म, अनुशासन, संघर्ष, न्याय, मेहनत और कर्मफल दाता हैं। जब राहु शनि की राशि मकर में प्रवेश करता है, तब महत्वाकांक्षा (ambition) और सत्ता की इच्छा के साथ कर्मक्षेत्र में कई असाधारण बदलाव देखने को मिलते हैं।
राहु गोचर के दौरान इसके नकारात्मक प्रभावों से बचकर रहने के लिए व्यक्ति को झूठ, धोखा, नशा या अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा यह याद रखना चाहिए कि ग्रह शांति के उपाय तभी फल प्रदान करते हैं, जब आपके कर्म शुद्ध हो। राहु जहां सफलता की तीव्र इच्छा देता है, वहीं गलत फैसले, छल और शॉर्टकट के प्रति भी आकर्षण बढ़ा सकता है।
राहु गोचर का प्रभाव किन क्षेत्रों पर ज्यादा पड़ेगा
- राजनीति और प्रशासन
- सरकारी क्षेत्र और उच्च पद
- व्यापार और बड़े व्यावसायिक फैसले
- विदेशी कंपनियों से संपर्क
- तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र
- भूमि, भवन और औद्योगिक क्षेत्र
- सामाजिक प्रतिष्ठा और अधिकार
राहु गोचर 2026 के खास शास्त्रीय उपाय
राहु गोचर के दौरान व्यक्ति को कुछ खास उपायों को करना चाहिए। सबसे पहले-
प्रतिदिन राहु से जुड़े मंत्रों का जाप कम से कम 11 नहीं तो 108 बार जाप करना चाहिए।
- मंत्र - “ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः”
- राहु बीज मंत्र - ॐ रां राहवे नमः
भगवान काल भैरव की उपासना
प्रत्येक शनिवार या रविवार के दिन भैरव जी की उपासना करने के साथ उनका स्मरण करना। यह राहु के लिए सबसे खास उपायों में से एक है।
दान पुण्य
- काले तिल का दान करें।
- जरुरतमंदों को भोजन कराएं।
- मजदूरों की सहायता करें।
- काली उड़द की दाल का दान करें।
- निर्धनों को अनाज और कपड़े दें।
राहु का मकर राशि में प्रवेश सिर्फ राशि परिवर्तन ही नहीं, बल्कि कर्म, महत्वाकांक्षा, प्रतिष्ठा और सामाजिक पहचान से जुड़े विषयों को समझने का सबसे खास ज्योतिषीय अवसर है। लेकिन किसी भी व्यक्ति के जीवन में राहु का असल प्रभाव सिर्फ गोचर से ही तय नहीं होता है।
इसके लिए जन्मकुंडली में राहु की स्थिति, शनि की स्थिति, राहु की नजर, संबंधित भाव के स्वामी तथा चल रही महादशा और अंतरदशा का विचार जरूरी है। गोचर सामान्य संकेत देता है, जबकि जन्मकुंडली व्यक्तिगत फल का आधार बनती है।
यह भी पढ़ें- 25 नवंबर से अगहन शुरू: नौकरी में प्रमोशन से लेकर प्रॉपर्टी डील तक, 5 राशियों की झोली में गिरेंगी बड़ी खुशियां
यह भी पढ़ें- कुंडली के 7 ऐसे अशुभ संयोग, जो अच्छी-खासी लाइफ में मचा देते हैं उथल-पुथल और छीन लेते हैं रातों की नींद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।