Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Vakri 2023: सितंबर माह की शुरुआत तक शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 05:51 PM (IST)

    Shukra Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अवधि के लिए मार्गी या वक्री अवस्था में जाते हैं। वर्तमान समय में शुक्र वक्री अवस्था में हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें शुक्र वक्री की अवधि में सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। जानते हैं शुक्र वक्री से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

    Hero Image
    Shukra Vakri 2023 शुक्र वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Vakri 2023 in Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक अवधि के लिए वक्री या मार्गी होते हैं। इसका प्रभाव सभी राशि सहित देश और दुनिया में चल रही गतिविधियों पर पड़ता है। बता दें कि वर्तमान समय में धन, ऐश्वर्य, संपत्ति के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि में वक्री अवस्था में हैं। शुक्र वक्री का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुक्र के वक्री होने से कई क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि

    शुक्र वक्री की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में जातक भूमि वाहन या अन्य चल-अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जिससे भविष्य में भी लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। जातक परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को शुक्र वक्री की अवधि में विशेष लाभ मिलेगा। इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में मुनाफा मिलेगा। साथ ही भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं, जिसके कारण आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा।

    धनु राशि

    शुक्र वक्री का सकारात्मक प्रभाव धनु राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और भूमि अथवा वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। शुक्र की वक्र दृष्टि से नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। जिससे मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner