Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: क्रिएटिविटी बढ़ेगी, रखें इन बातों का ध्यान, जानें कुंभ और मीन पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 11:30 AM (IST)

    26 जुलाई 2025 यानी आज शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर (Shukra Gochar 2025 Impact) में रोमांस क्रिएटिविटी और पर्सनल जॉय का विकास होगा। हालांकि कुछ विशेष बातों का ध्यान देना होगा। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं इस बारे में।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2025: जानें कुंभ और मीन पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 26 जुलाई 2025 यानी आज शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर कलाकारों और परफॉर्मर्स के लिए बहुत अनुकूल है। वहीं, कुछ राशियों को संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह गोचर (Shukra Gochar 2025 Impact) कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा होने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंभ राशि: 26 जुलाई 2025 को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर

    कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र चौथे और नवें भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपकी कुंडली के पंचम भाव में हो रहा है। शुक्र की दृष्टि ग्यारहवें भाव पर होगी। शुक्र कुंभ राशि वालों के लिए भी योगकारक ग्रह हैं। बुध और बृहस्पति की युति मिथुन राशि में होगी। इस गोचर में रोमांस, क्रिएटिविटी और पर्सनल जॉय का विकास होगा। पंचम भाव में शुक्र का आना प्यार को एक्सप्रेस करने की इच्छा को बढ़ाएगा। आप अपने बच्चों या किसी खास के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

    शुक्र की दृष्टि ग्यारहवें भाव पर आर्थिक लाभ और नए सोशल मौके ला सकती है। यह समय कलाकारों और परफॉर्मर्स के लिए बहुत अनुकूल है। अगर आप स्पेक्युलेशन या शेयर मार्केट से जुड़े हैं, तो लाभ की संभावना है। लंबे समय के लक्ष्यों को आप क्रिएटिव सोच और टीम वर्क से हासिल कर सकते हैं। एजुकेशन या स्पिरिचुअल स्टडी से भी लाभ संभव है।

    उपाय

    • शुक्रवार को गुलाब की खुशबू वाली मोमबत्ती जलाएं।
    • सफेद या हरे रंग के कपड़े पहनें।

    मीन राशि: 26 जुलाई 2025 को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर

    मीन राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपकी कुंडली के चौथे भाव में हो रहा है। शुक्र की दृष्टि दशम भाव पर पड़ेगी। बुध और बृहस्पति भी मिथुन राशि में होंगे। इस गोचर का फोकस आपके घर-परिवार और इमोशनल स्थिरता पर रहेगा। आप घर को सजाने या कोई लग्जरी चीज खरीदने के मूड में रह सकते हैं। फैमिली के साथ दोबारा जुड़ने का भी मौका मिलेगा। चौथे भाव में शुक्र का गोचर अंदरूनी शांति और सुकून दे सकता है।

    शुक्र की दृष्टि दशम भाव पर आपकी प्रोफेशनल इमेज को बेहतर बना सकती है। आप ऑफिस में अपने केयरिंग साइड को दिखा सकते हैं। यह समय घर और करियर के बीच संतुलन बनाने के लिए अनुकूल है। मां या किसी महिला परिजन से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से लाभ संभव है। हालांकि इमोशनल डिपेंडेंसी या हकीकत से भागने की प्रवृत्ति से बचें।

    उपाय

    • गाय को हरा चारा खिलाएं।
    • हर शुक्रवार घर के मंदिर में ताजे फूल रखें।

    Note - यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।