विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukra Gochar 2025: मई महीने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 16 Apr 2025 08:00 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो देवताओं के गुरु बृहस्पति देव मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन करने ...और पढ़ें

Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं।
  2. कर्क राशि को बृहस्पति देव शुभ फल देते हैं।
  3. विष्णु जी की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, कमजोर शुक्र से जातक को धन समेत नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।

वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को जीवन में सुख का अभाव नहीं होता है। अगले महीने शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: कबूतर देखे बिना अधूरा माना जाता है बाबा बर्फानी के दर्शन, सदियों से चली आ रही है परंपरा

मिथुन राशि

शुक्र देव की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को भी फायदा होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए सेविंग कर सकते हैं। वहीं, निवेश का भी प्लान बनेगा। समय के साथ आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपकी रूचि गायन और नृत्य में हो सकती है। इसके साथ ही सात्विक गुणों का भी विकास होगा। भूमि और भवन से जुड़े सपने पूरे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होगा। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए देवों के देव महादेव की पूजा करें।

कर्क राशि

शुक्र देव के मेष राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातक भी मालामाल हो सकते हैं। धन में बढ़ोतरी होगी। सेविंग करने में भी आप सफल होंगे। निवेश करने से पहले आप कई बार विचार करेंगे। सलाह है कि बड़ों से राय लेने के बाद ही निवेश करें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। दान-पुण्य करने में भी आप भागीदार होंगे। सोने या चांदी से बने आभूषण खरीद सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपकी रूचि आभूषण खरीदने में बढ़ें। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि

वर्तमान में शुक्र देव मीन राशि में उपस्थित हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से मीन राशि वालों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना फायदा होगा। सोना और चांदी से जुड़े लोगों के व्यापार में अच्छे दिन शुरू होंगे। आप किसी न किसी माध्यम से धन कमाने में सफल होंगे। आपके पास धन कमाने के लिए एक साथ कई माध्यम हो सकते हैं। पहनने के शौकीन हो सकते हैं। इसके लिए आप खरीदारी कर सकते हैं। अपने सुखों पर धन खर्च करेंगे। इसके साथ ही वाहन सुख के भी योग हैं।

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति, इन उपायों से पाएं राहत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।