Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: 12 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:58 PM (IST)

    गुरु के गोचर से वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को अपने जीवन में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। सभी रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। साथ ही नौकरी मिलने के भी योग हैं। इस राशि में गुरु ग्रह 15 मई 2025 तक रहेंगे। वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2024: 12 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Gemini Rashi: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र और गुरु दोनों ग्रह सुखों के कारक हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने पर जातक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। जातक अपने जीवन में हमेशा शीर्ष पर रहता है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। वहीं, राशि चक्र की अंतिम राशि मीन में शुक्र उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को जीवन में कभी सुखों का अभाव नहीं होता है। वर्तमान समय में शुक्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं और जल्द मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से 02 राशि के जातकों को आने वाले समय में सच्चा प्यार मिल सकता है। आइए, इन 02 राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

     

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    शुक्र देव 12 जून को संध्याकाल 06 बजकर 37 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 18 जून को आर्द्रा और 28 जून को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 24 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 07 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    धनु राशि

    शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को पार्टनर से सच्चा प्यार मिलेगा। अगर प्रेम प्रसंग में कोई खटपट हो गई है, तो आने वाले समय में रिश्ता मधुर हो सकता है। दोनों विवाह के लिए सहमत हो सकते हैं। साथ ही रिश्ते को नया आयाम दे सकते हैं। माता-पिता की सहमति मिल सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए समय बेहद अनुकूल है।

    कुंभ राशि

    इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। ऐसे जातक जिनका ब्रेक अप हो गया है, उनको बिछड़ा प्यार मिल सकता है। पार्टनर से मिलने के बाद दोनों डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही कुंभ राशि के जातक अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।