Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2023: शुक्र ग्रह इन राशियों का करेंगे कल्याण, मिलेगा सच्चा प्यार, होगी धन की वर्षा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 04:59 PM (IST)

    Grah Gochar November 2023 ग्रह विभिन्न राशियों में भ्रमण करते हैं जिसे ग्रह गोचर के नाम से जाता है। ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है। 30 नवंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह का गोचर किन राशियों की किस्मत खोलने वाला है।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2023 शुक्र ग्रह इन राशियों का करेंगे कल्याण।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2023: नवंबर माह के समापन में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बता दें कि नवंबर माह के आखिर में दूसरी बार शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-संपत्ति और यश का कारक माना गया है। ऐसे में कुछ राशियों को लव लाइफ में लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों की धन-संपदा में वृद्धि आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्र गोचर 2023

    हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर गुरुवार के दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में से तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दिन प्रातः 01 बजकर 14 मिनट पर शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से दिखाई देगा।

    इन राशियों को मिलेगा प्यार

    30 नवंबर को होने जा रहे ग्रह गोचर में मेष और मिथुन राशि के जातकों को लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जहां मेष राशि वालों को अपने पार्टनर से बेतहाशा प्यार मिलेगा, तो वहीं, मिथुन राशि के जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन होगा। यदि आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश भी पूरी होने जा रही है।

    खुलेंगे प्रगति के रास्ते

    शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि को विशेष लाभ मिलने वाला है। इनके लिए प्रगति का मार्ग प्रस्तत होगा। साथ ही धन आगमन का मार्ग भी खुलेगा। आपके पार्टनर से संबंध में मधुर बने रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मान-सम्मान में होगी वृद्धि

    तुला राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और ऐश्वर्या की वस्तुओं में भी वृद्धि होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। वहीं, मकर राशि के जातकों के लिए भी मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।