Shani Margi 2023: शनि देव जल्द बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में शनिदेव वृषभ राशि के जातकों के कर्म भाव को देख रहे हैं। इस भाव का स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने से अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में बॉस से सफलता मिलेगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Shani Margi 2023 in Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। कुंडली में शनि के शुभ प्रभाव से जातक चंद दिनों में धनवान बन जाता है। वहीं, अशुभ प्रभाव पड़ने से जातक कंगाल भी हो जाता है। ज्योतिष शनिदेव को कर्मफल दाता कहते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। वर्तमान समय में शनि देव वक्री चाल चल रहे हैं और जल्द ही मार्गी होने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को विशेष और शुभ फल प्राप्त होगा। आइए, इन 3 राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
कब होंगे शनि मार्गी ?
ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव 4 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मार्गी होंगे। वहीं, 17 अक्टूबर को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के मार्गी होने से 3 राशियों को विशेष लाभ होगा।
यह भी पढ़ें- साल 2023 में कब है देवउठनी एकादशी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व
मेष राशि
शनि देव के मार्गी होने और राहु के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इससे पूर्व राहु के गोचर के चलते मेष राशि के जातकों की कुंडली में गुरु चांडाल दोष लगा था। अब जबकि राहु का गोचर मीन राशि में हो गया है, तो मेष राशि के जातकों को अवश्य ही शुभ फल प्राप्त होगा। वर्तमान समय में शनि देव मेष राशि के आय भाव को देख रहे हैं। इस भाव में शनि देव के रहने पर धन प्राप्ति के योग प्रबल योग बनते हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में शनिदेव वृषभ राशि के जातकों के कर्म भाव को देख रहे हैं। इस भाव का स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने से अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में बॉस से सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
शनि देव के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलने वाला है। मिथुन राशि के जातकों पर अभी कोई दोष नहीं चल रहा है। अतः शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में अवश्य ही बदलाव होगा। वर्तमान समय में शनिदेव मिथुन राशि के भाग्य भाव में उपस्थित हैं। अतः शनि देव की कृपा से मिथुन राशि के जातकों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।