विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या से इन लोगों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM (GMT+05:30)

ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च के दिन लगने वाला है। इस दिन न्याय के ...और पढ़ें

Shani Amavasya 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
Shani Amavasya 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित है।
  2. शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है।
  3. शनिदेव की पूजा करने से सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Amavasya 2025: वैदिक पंचांग अनुसार, शनिवार 29 मार्च को चैत्र अमावस्या है। शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि अमावस्या भी कहलाएगी। सनातन धर्म में शनि अमावस्या का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण एवं पिंडदान भी किया जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो शनि अमावस्या के दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इन राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: कब मनाई जाएगी राम नवमी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

कर्क और वृश्चिक राशि

शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनि की ढैय्या समाप्त होने से कर्क या वृश्चिक राशि के जातकों मानसिक तनाव या परेशानी से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। अतः कर्क राशि के जातकों को करियर और कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी मिलने के भी योग हैं। कुल मिलाकर कहें तो शनि अमावस्या की रात से कर्क, वृश्चिक राशि और मकर राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव होगा।

मकर राशि

शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन से जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रुके काम पूरे होंगे। धन की समस्या या तंगी दूर हो जाएगी। निवेश के लिए उत्तम समय रहेगा। कारोबार में भी विस्तार होगा। साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में पार्टनर मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए कामों में सफलता मिलेगी। रोजगार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Gudi Padwa 2025 Date: मार्च महीने में कब है गुड़ी पड़वा? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।