यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, खुशियों से भर जाएगा जीवन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 20 जनवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। 20 ...और पढ़ें

HighLights
- सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
- कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति हमेशा उच्च के होते हैं।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाहा वर मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 जनवरी का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन मन के कारक चंद्र देव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से (Chandra Gochar 2025) हर मनोकामना पूरी होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने पर व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है षटतिला एकादशी?
चंद्र राशि परिवर्तन
माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया था । इस शुभ तिथि पर चंद्र देव ने कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।
कर्क राशि
.jpg)
मन के कारक चंद्र देव की कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। रुके और अटके काम पूरे होंगे। किसी से धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में भी वृद्धि होगी। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। कर्क राशि के जातकों की प्रेम कहानी शुरू होगी। वहीं, प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर से प्यार मिलेगा। शुभ काम में सफलता मिलेगी। माघ महीने में सफेद तिल, चावल, आटा, चीनी आदि का दान करें। भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।
तुला राशि
.jpg)
न्याय के देवता शनिदेव तुला राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इसके अलावा, कम समय में ही तुला राशि के जातक ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। वहीं, राशि परिवर्तन करने के दौरान तुला राशि के जातकों पर चंद्र देव भी मेहरबान रहेंगे। उनकी कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सभी रुके काम बनेंगे। मानसिक परेशानी दूर होगी। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है। कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद रंग की चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: षटतिला एकादशी पर करें मां तुलसी की खास पूजा, खुश होंगे भगवान विष्णु
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।