Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahu Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में जल्द होने वाला है बड़ा बदलाव, दौड़ने लगेगा रुका हुआ बिजनेस

    वर्तमान समय में राहु (Rahu Gochar 2025) मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में राहु 17 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन राहु अपनी चाल बदलेंगे। इस दिन केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। मायावी ग्रह राहु 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। देवों के देव महादेव की पूजा करने से राहु और केतु की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 03 Apr 2025 09:00 PM (IST)
    Hero Image
    Rahu Gochar 2025: मायावी ग्रह को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं, कई राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही गुरु देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातक मालामाल होंगे। आइए, इन 2 राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    राहु-केतु गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो 18 मई के दिन राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। मायावी ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से मीन और कन्या राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, कुंभ और सिंह राशि के जातकों को राहु और केतु की कुदृष्टि से गुजरना पड़ सकता है।  

    कन्या राशि

    केतु के सिंह राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, केतु कन्या राशि के व्यय भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में केतु के रहने से जातक को करियर और कारोबार में सफलता मिलती है। साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। जातक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। हालांकि, केतु के कमजोर होने पर जातक को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। धन की परेशानी दूर होगी। रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा।

    मीन राशि

    राहु के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। धर्म कार्य में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामों से लाभ मिल सकता है। मायावी ग्रह आपके शत्रुओं का नाश करेंगे। शुभ फल में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा से आपका भाग्योदय हो सकता है। इस भाव का राहु अतिरिक्त खर्च करा सकता है। कारोबार में तेजी आएगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। घर के बड़े लोगों की सलाह लेकर काम करें।

    यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने से मकर राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।