विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucky Zodiac signs: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 02 Apr 2025 05:11 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव (Shani Gochar 2025) को न्याय करने का अधिकार प्राप्त है। कुंडली में शनि ग्रह मजबूत ...और पढ़ें

Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनिदेव हैं।
  2. मकर राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
  3. हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन कर चुके हैं। वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहेंगे। शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हुई है। शनिदेव के राशि परिवर्तन से न केवल मकर राशि के जातकों को लाभ मिला है, बल्कि दो अन्य राशि के जातकों पर भी शनिदेव मेहरबान रहेंगे।

शनिदेव की कृपा से इन राशियों की बिगड़ी किस्मत भी संवर जाएगी। साथ ही करियर और कारोबार में भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही पैसों की तंगी भी दूर होगी। कुल मिलाकर कहें तो आने वाले समय में इन दो राशियों को लाभ ही लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने में कब है परशुराम जयंती? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और योग

वृषभ राशि

शनिदेव वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देंगे। शनिदेव की कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर आपको विजयी मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। योग एवं साधना के माध्यम से काम में एकाग्रता बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी। अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। इससे आपका ठप हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। गुरु की कृपा से धन लाभ हो रहा है। धार्मिक कर्मों में लिप्त रहें। आपका कल्याण होगा।

सरकारी तंत्र से भी लाभ के योग बन रहे हैं। सरकार से किसी प्रकार का मुआवजा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। निवेश से मुनाफा होगा। वाहन सुख के भी संकेत मिल रहे हैं। मान-सम्मान, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। अच्छे लोगों से दोस्ती होगी। सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

न्याय के देवता शनिदेव तुला राशि पर मेहरबान रहते हैं। शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में नया सवेरा होगा। शनि गोचर के साथ ही आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। करियर और कारोबार में आपको कामयाबी मिलेगी। पेट संबंधी परेशानी दूर होगी। सेहत पर आप विशेष ध्यान देंगे। खाने-पीने में रूचि बढ़ेगी। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में आप लिप्त रहेंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। राजकीय कद बढ़ेगा। जगत की देवी मां दुर्गा और शनिदेव की पूजा करें। साथ ही शनिवार के दिन दान करें। आपका अवश्य ही कल्याण होगा। 

यह भी पढ़ें: शनिदेव अपने पिता सूर्यदेव से क्यों रखते हैं बैर भाव, जानिए इसके पीछे का कारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।