Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar: 16 फरवरी से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 16 Feb 2025 05:50 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) ने राशि परिवर्तन किया है। 15 फरवरी को चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किया है। कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश हैं।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैस् प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मन के कारक चंद्र देव ने 15 फरवरी को कन्या राशि में गोचर किया है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। भगवान शिव की कृपा से दो राशि के जातकों की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में जानते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, नौकरी से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर

    सिंह राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को फायदा होगा। इस राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत रहने से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। सूर्य देव की कृपा से आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। सूर्य देव एवं चंद्र देव के मध्य मित्रवत संबंध है। इसके लिए सिंह राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मानसिक चिंता दूर होगी। कारोबार में तरक्की होगी। शुभ कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। घर पर रिश्ते के लिए मेहमानों का आगमन हो सकता है।

    वृश्चिक राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। अचानक से धन लाभ होगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बड़ों से सलाह लेकर काम करना श्रेष्ठकर होगा। करियर में सफलता पाने के लिए रोजाना पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। निवेश के लिए समय परफेक्ट है। मन के कारक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करें। 

    यह भी पढ़ें: त्रिग्रही योग से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।