Chandra Gochar 2025: 12 सितंबर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पैसों की तंगी होगी दूर
हर साल आश्विन महीने में शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत भी रखा जाता है। देवी मां दुर्गा की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दौरान चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) कई बार राशि परिवर्तन करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 12 सितंबर को पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस शुभ अवसर पर मृत पूर्वजों की आत्मा को शांति हेतु पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाएगा। साथ ही आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें। पितृपक्ष में पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार 12 सितंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, कई राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 12 सितंबर को शाम 05 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को रात 08 बजकर 03 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को पितृ पक्ष में लाभ प्राप्त होगा।
मेष राशि
चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पुराना फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। बिगड़े काम बनेंगे। बड़े भाई और बहन से न केवल मार्ग दर्शन मिलेगा, बल्कि कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इसके लिए आप अपने बड़ों की अवश्य सलाह लें। रोजाना पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही लाल रंग की चीजों का दान करें। ऐसा करने से आपको शुभता प्राप्त होगी। साथ ही विशेष मनोकामना पूरी होगी। करियर और कारोबार में आप तरक्की करेंगे।
कुंभ राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। परिवार से आत्मिक लगाव बढ़ेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई काम न करें। इससे बने काम भी बिगड़ सकते हैं। अपने जीवन में शांति अनुभव करेंगे। किसी विशेष विषय को लेकर आपकी इच्छा बढ़ेगी।
वाहन सुख मिल सकता है। किसी यात्रा पर अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। अल्प मेहनत में भी आपको विशेष सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। पिता जी से प्यार और स्नेह मिलेगा। पैतृक संपत्ति का ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें- Jitiya 2025: 13 सितंबर को नहाय-खाय के साथ जितिया व्रत की होगी शुरुआत, 14 को रहेगा उपवास
यह भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत पर शिववास योग समेत बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, मिलेगा दोगुना फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।