Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: 15 अगस्त से 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:20 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और ऊर्जा के कारक मंगल देव वृषभ राशि में ही विराजमान हैं। वहीं 16 अगस्त को सूर्य देव भी सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही जातक को शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं, कमजोर चंद्रमा के रहने से जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। वर्तमान समय में चंद्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। वहीं, 15 अगस्त को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ? पढ़ें मासिक राशिफल

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 15 अगस्त यानी सावन माह के अंतिम गुरुवार पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव धनु राशि में सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव 17 अगस्त को मकर राशि में गोचर करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। चंद्र देव वृश्चिक राशि के द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे। इससे न केवल धन-धान्य में वृद्धि होगी, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही सुख-शोहरत में भी बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जातक 15 अगस्त को चावल, चीनी, नमक, सफेद वस्त्र का दान करें। साथ ही कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    चंद्र के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के एकादश भाव में चंद्र देव की दृष्टि रहेगी। इस राशि के जीवनसाथी भाव में पूर्व से ग्रहों के राजकुमार बुध देव और ऊर्जा के कारक मंगल देव की उपस्थिति है। इससे कुंभ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इस राशि के आराध्य भगवान शिव हैं और राशि स्वामी शनिदेव हैं। भगवान शिव की कृपा से कुंभ राशि के जातकों के सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। धन प्राप्ति के भी योग बन सकते हैं। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।