Chandra Gochar 2025: 21 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मानसिक तनाव से भी मिलेगी मुक्ति
प्रदोष व्रत का त्योहार देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 19 सितंबर को प्रदोष व्रत है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन साधक व्रत रख भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और भक्ति करते हैं। प्रदोष व्रत का फल दिन अनुसार मिलता है। शुक्र प्रदोष व्रत करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार 19 सितंबर को चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र के राशि परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही चिंता और तनाव की समस्या दूर हो सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 19 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 19 सितंबर को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 21 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति हमेशा शुभ फल देते हैं। इसके लिए बिजनेस में फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नए काम का ऑफर आ सकता है। किसी परेशानी का हल निकालने में बड़े की मदद मिल सकती है। कुछ नया करने की भी सोच सकते हैं। बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकता है।
तुला राशि
चंद्र देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर भी बरसेगी। प्रदोष व्रत से लेकर सर्व पितृ अमावस्या तक कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। किसी अपने से मिलना होगा। निवेश करने की प्लानिंग करेंगे।
बड़े भाई और बहन से स्नेह और प्यार मिलेगा। कोई विश पूरी होगी। घर वालों का साथ मिलेगा। जीवन में सुख और शांति का अनुभव करेंगे। न्याय के देवता शनिदेव की कृपा से करियर या कारोबार में कोई नया मोड़ आ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो चंद्र देव का राशि परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद
यह भी पढ़ें- Monday Shiva Puja: सोमवार को पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।