Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 12 Jan 2025 10:00 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 जनवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। 16 जनवरी को चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी का दिन कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी और शुभ रहने वाला है। इस दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से (Chandra Gochar 2025) राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। मन के कारक चंद्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 14 जनवरी को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

    मिथुन राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक बुध देव हैं, जो व्यापार के दाता भी कहलाते हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। साथ ही बिजनेस में बेहतर करते हैं। इस राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बिजनेस से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, निवेश से भी फायदा मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी बढ़ेगी। धन बचत करने में भी सफल होंगे। आप लोगों को रोजगार देने या दिलाने में भी सफल होंगे। मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल, साबुत मूंग, दूध, गुड़, मूंगफली का दान करें।

    कन्या राशि

    मकर संक्रांति के दिन से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप चंचल स्वभाव के हो सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो चंचलता आ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। धन के मामले में भी सफलता मिलेगी। धन अर्जित करने में सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति में किस्मत आजमा सकते हैं। इसमें आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। बिजनेस के माध्यम से धन लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति से 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पैसों की तंगी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।