Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: दीवाली से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 02 नवंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 02 नवंबर को चंद्र देव तुला राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 29 Oct 2024 09:28 PM (IST)
    Hero Image
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही धन के देवता कुबेर देव की भी उपासना की जाती है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को दीवाली है। धार्मिक मत है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो दीवाली पर चंद्र देव राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2024) करेंगे। दीवाली के दिन से कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक अमावस्या पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।  

    कन्या राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलती है। वहीं, चंद्र देव के गोचर से भी कन्या राशि के जातकों को दीवाली के दिन कारोबार में सफलता मिल सकती है। बिगड़े काम बन सकते हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। दीवाली के शुभ अवसर पर निवेश कर सकते हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन लाभ हो सकता है। दीवाली के दिन से मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश का उत्तम रिटर्न मिलेगा। धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए दीवाली के दिन सफेद और पीले रंग की चीजों का दान करें। वहीं, पूजा में मां लक्ष्मी को हल्दी, कमल का फूल, कौड़ी, श्रीफल, सफेद रंग की मिठाई आदि चीजें अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।