Malavya Yog 2024: इन राशियों के लिए खास रहेगा 2024, कुंडली में मालव्य योग बनते ही, हो जाएंगे मालामाल
Malavya Yog in kundli ज्योतिष शास्त्र में मालव्य योग को शुभ योगों में से एक माना गया है। जल्द ही नए वर्ष की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में इस नए साल में मालव्य योग कुछ राशियों को विशेष लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि आने वाला वर्ष यानी 2024 किन राशियों के लिए खास रहने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Malavya Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के जीवन पर ग्रह और नक्षत्रों का सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे योग बताए गए हैं, जिनके कुंडली में बनने पर व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसा ही एक योग है मालव्य योग। आइए जानते हैं कि यह योग कैसे बनता है।
ऐसे बनता है मालव्य योग
जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि यानी वृषभ और तुला या उच्च राशि मीन में पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में विराजमान होता है, तब मालव्य योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन का कारक माना गया है। ऐसे में कुंडली में इस योग के बनने पर व्यक्ति को धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि
वर्ष 2023 में मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में मालव्य राजयोग बन सकता है। जिस कारण उन्हें भोग-विलास की प्राप्ति होगी। इसके चलते आप नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल खास रहने वाला है। व्यापार से जुडे़ लोगों को इस योग के कारण नए साल में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि
वर्ष 2024 में मालव्य योग कर्क राशि के नवम भाव में बनने जा रहा है। जिस कारण इस राशि के जातकों के लिए 2024 का यह वर्ष बहुत ही खास रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है जिस कारण पैसों की तंगी से राहत मिलेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपकी द्वारा की गई मेहनत का फल आपको इस साल में मिल सकता है।
कन्या राशि
नए साल यानी 2024 में कन्या राशि के 7वें घर में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। आने वाला साल आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस साल आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही आपके रुके हुए काम भी आने वाले साल में पूरे होने वाले हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आप निवेश भी कर सकते हैं जो भविष्य में फलदायी साबित होगा।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।