Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ganga Dussehra 2025: इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, गंगा दशहरा पर हर मनोकामना होगी पूरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Jun 2025 01:41 PM (IST)

    सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025) मनाया जाएगा। देवी मां गंगा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा।

    Hero Image
    Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गुरुवार 05 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह पर्व निर्जला एकादशी के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके बाद देवी मां गंगा और देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मां गंगा की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो गंगा दशहरा के दिन दो राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

    यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    सिंह राशि

    गंगा दशहरा के दिन सिंह राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कारोबार को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी मामले में आप रिसर्च कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। गंगा दशहरा के दिन आपको किसी विशेष काम में सफलता मिल सकती है। कारोबार के माध्यम से भी आपको लाभ मिल सकता है। ऐसा हो सकता है कि आप नया व्यापार करने की सोच सकते हैं। गंगा दशहरा के दिन सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, नमक, आलू, चीनी आदि चीजों का दान करें।

    वृश्चिक राशि

    गंगा दशहरा के दिन कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन बचत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से गंगा दशहरा का दिन शुभ रहेगा। भगवान शिव की कृपा से मनचाही मुराद पूरी होगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। गंगा दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न और धन का दान करें।

    यह भी पढ़ें: 8 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, नौकरी में बन रहे प्रमोशन के योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।