Guru Gochar 2025: 19 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर
जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में गुरु (Guru Gochar 2025) मजबूत होता है। इसके लिए गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी संग बृहस्पति देव की पूजा करें। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। गुरु की कृपा बरसने से व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की और उन्नति की राह पर अग्रसर रहता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। यह पर्व हर साल आश्विन माह में मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र से दो दिन पहले कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। देवी मां दुर्गा की कृपा से पैसों की किल्लत दूर होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। शारदीय नवरात्र से पहले बृहस्पति देव नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
गुरु गोचर 2025
वर्तमान समय में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, दीवाली से पहले देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव 18 अक्टूबर को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले 19 सितंबर को बृहस्पति देव पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम है। हालांकि, आपको कठिन परिश्रम करनी पडे़गी। साथ ही आपको सभी पक्षों पर ध्यान देना होगा। अनदेखी या लापरवाही न करें। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। गुरु की वर्तमान स्थिति आपके लिए बेहद शुभ है। आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। धन के मामले में आपको लाभ मिलेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
धन, संपत्ति और ज्वेलरी मामलों में आप लकी हैं। आपके पास ये सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में होंगी। 18 अक्टूबर तक आप इन चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। पिता के द्वारा भी आपको धन लाभ होने वाला है। घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी। हालांकि, आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। इसके साथ ही किसी अन्य के प्रति द्वेष की भावना न रखें। यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि
देवगुरु बृहस्पति की कृपा आप पर बरसेगी। उनकी कृपा से आप सत्कर्मी होंगे। किसी को शुरू करने से ही सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आसान शब्दों में कहें तो अल्प परिश्रम से ही आपको धन लाभ होगा। साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बड़े भाई से आपको धन लाभ हो सकता है।
ऐसा भी हो सकता है कि आपका पुत्र मेधावी और प्रतापी होगा। इससे आपके परिवार का कल्याण होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पार्टनर से भी सहयोग और साथ मिलेगा। अन्न और धन का दान करेंगे। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों से भी धन लाभ होगा। भूमि संबंधी कामों से भी आपकी तकदीर बदल सकती है।
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: इन राशियों के लिए शुरू हुआ गोल्डन टाइम, पैसों की परेशानी होगी दूर
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु गोचर से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।