विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनीति से लेकर धन-दौलत तक: कुंडली में बना 'गजकेसरी राजयोग' दिलाता है समाज में शिखर का सम्मान

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:34 AM (IST)

गज केसरी योग वैदिक ज्योतिष का एक अत्यंत शुभ योग है, जो चंद्रमा और बृहस्पति के विशेष स्थिति में बनने ...और पढ़ें

कुंडली में गजकेसरी योग का असर (Picture Credits- AI Images)

कुंडली में गजकेसरी योग का असर (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. गज केसरी योग कुंडली में शुभ स्थिति से बनता है।

  2. यह योग बुद्धि, धन और सामाजिक सम्मान दिलाता है।

  3. गुरु और चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय भी हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वैदिक ज्योतिष में 'योगों' का खास महत्व होता है। कुंडली में ग्रहों की खास स्थिति से योगों का निर्माण होता है, जोकि शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। इन्हीं योगों में से एक अत्यंत शुभ योग 'गजकेसरी योग' है।

वैदिक ज्योतिष में यह योग समाज में प्रतिष्ठा, सफलता, ज्ञान और धन से जुड़ा माना जाता है। यदि किसी की कुंडली में यह ग्रह बना हो, तो उसका जीवन उच्च स्तर पर जा सकता है। आइए जानते हैं गजकेसरी योग क्या है, कैसे बनता है और इसके क्या फायदे जीवन में मिलते हैं।

गजकेसरी योग क्या है?

गजकेसरी योग ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रहों में शामिल है। यह योग तब बनता है, जब चंद्रमा और बृहस्पति (गुरु) ग्रह एक-दूसरे के साथ कुंडली में 1, 4, 7 या 10 स्थान पर हो।

गज का मतलब है 'हाथी' और केसरी का मतलब 'शेर' होता है। ये दोनों ही जानवर शक्ति, सम्मान और नेतृत्व का प्रतीक माने जाते हैं। इसी तरह इस योग से जातक के जीवन में प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और विलासिता आती है।

गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव

गजकेसरी योग के कई शुभ प्रभाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति काफी बुद्धिमान होता है। उसकी याद रखने की क्षमता काफी बेहतर होती है और वह समझदारों की श्रेणी में आता है। यह योग विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खासतौर पर लाभकारी माना जाता है।

गजकेसरी योग से युक्त व्यक्ति को पैसा, जमीन, वाहन और घर का सुख प्राप्त होता है। व्यक्ति के पास समय के साथ भौतिक सुख-सुविधाएं खुद ब खुद आने लगती हैं।

इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को समाज में ऊंचा पद, सम्मान और काफी पहचान मिलती है। वह लीडर की भूमिका निभाता है और लोगों उसकी बातों को गंभीरता से लेते हैं।

गजकेसरी योग राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, बैंकिंग, ज्यूडिशियरी, धार्मिक कार्य और परामर्श जैसे क्षेत्रों में बड़ी सफलता देता है।

गजकेसरी योग से जातक का वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहता ह। जीवनसाथी भी समझदार और संस्कार होता है। इसके साथ ही परिवार में संतुलन भी बना रहता है।

गजकेसरी योग जातक को धार्मिक, आध्यात्मिक और नैतिकता के रास्ते पर अग्रसर करता है। ऐसे व्यक्ति में दूसरों की मदद करने की भावना होती है।

गुरु और चंद्रमा को कैसे मजबूत रखें?

वैदिक ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा की मजबूत स्थिति शुभ ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है। गुरु को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को

गुरुवार को मंदिर जाकर भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है।

पीले रंग के कपड़े धारण करके हल्दी का तिलक लगाया जाता है।

विद्यार्थियों को पुस्तकें और शिक्षा से जुड़ी चीजों को दान करनी चाहिए।

जरूरतमंद लोगों को पीले खाद्य पदार्थ जैसे चना दाल, हल्दी, बेसन या मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है।

चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें और जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए और चावल, दूध या सफेद रंग की चीजों को दान करने से भी चंद्रमा मजबूत होता है।

मन की शांति के लिए ध्यान करने से भी चंद्रमा मजबूत होता है। इसके लिए चंद्र मंत्र या फिर 'ऊं सोमाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

गायों की सेवा करने से भी चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें- दिन भर की थकान के बाद भी उड़ जाती है रातों की नींद? 4 ग्रहों का बुरा असर बिगाड़ रहा है आपकी सेहत

यह भी पढ़ें- नौकरी में नहीं मिल रही तरक्की? ग्रहों के हिसाब से समझें ऑफिस में क्या करें और क्या नहीं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।