Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी पर इन राशियों को होगा धन लाभ, हर मनोकामना होगी पूरी
ज्योतिषियों की मानें तो विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025 Puja Vidhi) पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साधक मनचाहा वर पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को पूजा के समय मालपुआ अवश्य अर्पित करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। साधक श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की उपासना करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो पौष महीने की विनायक चतुर्थी कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी साबित होने वाला है। इन राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। रुके या अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। भगवान गणेश की कृपा से सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। देव दर्शन का प्लान बन सकता है। बड़ी बहन से कोई उपहार या खुशखबरी मिल सकती है। कई जातकों को नौकरी में सफलता मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा करें।
मकर राशि
विनायक चतुर्थी के दिन मकर राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। विनायक चतुर्थी पर पीले रंग की चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम है। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य सलाह लें। बड़ों की सेवा और सम्मान करें। भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा करें। वहीं, पूजा के समय दूर्वा एवं मोदक अवश्य ही अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।