विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2024: 18 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 17 Sep 2024 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2024 09:24 PM (IST)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 सितंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस शुभ तिथि पर सुखों के कारक ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं।
  2. बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं।
  3. वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर को आश्विन माह की शुरुआत होगी। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि, ग्रहण के समय शास्त्र नियमों का पालन अनिवार्य है। 18 सितंबर को मन के कारक चंद्र देव (Lucky Zodiac Signs September 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। 18 सितंबर को चंद्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 20 सितंबर को सुबह 05 बजकर 15 मिनट पर मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को लाभ होगा।

वृषभ राशि

मन के कारक चंद्र देव के धनु राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इसके चलते वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिल रही है। वहीं, चंद्र देव के मीन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, शुभ कार्य की शुरुआत न करें। कारोबार के चलते यात्रा के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। गरीबों के मध्य दान कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए संध्याकाल में चंद्र देव के दर्शन करें।

कुंभ राशि

वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। इसके अलावा, शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं। इसके चलते कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि चंद्र देव के मीन राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को अगले दो दिनों तक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, पितृपक्ष के दौरान निवेश करने से बचें। इसके साथ ही शुभ कार्य की शुरुआत न करें। पितृपक्ष के दौरान पितरों की पूजा अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।