विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lunar Eclipse September 2024: चंद्र ग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान, दूर होगी दुख और दरिद्रता

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 17 Sep 2024 04:30 PM (IST)

धार्मिक मत कि पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024 Daan) लगता है। ग्रहण के दिन मायावी ग्रह राहु ...और पढ़ें

Lunar Eclipse September 2024: चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व
Lunar Eclipse September 2024: चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है।
  2. 02 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है।
  3. आश्विन अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 18 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan September 2024) लगने वाला है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण दिखने पर 9 घंटे पहले सूतक शुरू होता है। धार्मिक मत है कि राहु द्वारा सूर्य या चंद्रमा को ग्रास कर लेने से ग्रहण लगता है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किया जाता है। वहीं, ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान और पूजा, जप-जप एवं दान-पुण्य किया जाता है। चंद्र ग्रहण के दिन दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Date and time) के दिन इन चीजों का दान अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

क्या दान करें (Chandra Grahan 2024 Daan)

  • मेष राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद सेब का दान करें। इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होगा।
  • वृषभ राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद आटा या मैदा का दान करें। इससे सुखों में वृद्धि होगी।
  • मिथुन राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद हरी सब्जियों का दान करें। इस उपाय को करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।  
  • कर्क राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद चावल और चीनी का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
  • सिंह राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद गेहूं, मूंगफली और शहद का दान करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • कन्या राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करें और गौशाला में धन का दान करें।
  • तुला राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
  • वृश्चिक राशि के जातक चंद्र ग्रहण के पश्चात लाल रंग के वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
  • धनु राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद नींबू और पके पपीते का दान करें। इस उपाय को करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।  
  • मकर राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद काले तिल, चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें। इस उपाय को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
  • कुंभ राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा पर नीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा बरसती है।
  • मीन राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर महीने में कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट करें सही समय एवं सूतक काल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।