Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Uday 2023: मंगल के प्रभाव से बना विपरीत राजयोग, सितंबर मास के मध्य तक इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 02:18 PM (IST)

    Budh Uday 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदित और अस्त होने को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जाता है। बता दे की बुद्धि तर्क अर्थव्यवस्था के कारक ग्रह बुध 15 सितंबर को सिंह राशि में उदित होने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें बुध उदय की अवधि में विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा।

    Hero Image
    Budh Uday 2023 बुध उदय से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Uday 2023 in Singh Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 सितंबर को सुबह 04:28 पर बुध सिंह राशि में उदित होंगे। बता दें कि बुध गृह को तर्क, बुद्धि, व्यापार, अर्थव्यवस्था और गणित का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध उदय से कुछ राशियों को इन सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा और जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें बुध उदय से सर्वाधिक लाभ मिलेगा और व्यापार व कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को बुध ग्रह के उदित होने से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इस अवधि में किए गए मेहनत से जीवन में सफलता मिलेगी। इस दौरान जातक को आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। साथ ही व्यक्तित्व व आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी।

    मिथुन राशि

    बुध ग्रह के उदित होने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान साहस और पराक्रम के क्षेत्र में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान जातक चल-अचल संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। इसके साथ पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता मिल सकती है।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों को बुध उदय से कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलेगा। बुध उदय की अवधि में व्यापार क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।