Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Uday 2023: बुध के उदित होने से इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और कार्यक्षेत्र में लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 01:09 PM (IST)

    Budh Uday 2023 ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों के अस्त और उदित होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बुध सिंह राशि में उदित हुए हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। ज्योतिषविदों के अनुसार बुध के उदित होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

    Hero Image
    Budh Uday 2023 बुध उदय से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Uday 2023 in Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं या उदित या अस्त अवस्था में जाते हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में उदित हो चुके हैं। बुध के उदित होने कुछ राशियों को भाग्योदय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। बता दें कि बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, वाणी, तर्क इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध प्रबल अवस्था में होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में विशेष लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में बुध उदय से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि

    बुध के उदित होने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान, कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम हाथ आएगा। साथ ही जातक को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा और आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

    कर्क राशि

    ग्रहों के राजकुमार बुध के उदय होने से कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। बता दें कि बुध और सूर्य के युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है, जिससे जातक को सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी जातकों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    सिंह राशि

    बुध ग्रह के उदित होने से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नै सफलताएं प्राप्त होंगी। साथ ही व्यवसाय क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान बनाई गई योजनाओं से जातकों लाभ प्राप्त होगा। परिश्रम का भी अच्छा फल प्राप्त होगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।