Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grah Gochar 2025: अगस्त महीने में ये 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 31 Jul 2025 06:00 PM (IST)

    राशिफल के अनुसार अगस्त का महीना (August 2025 Grah Gochar) कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार के दाता बुध देव अगस्त महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। इसके साथ ही शुक्र देव भी राशि परिवर्तन करेंगे।

    Hero Image
    Grah Gochar 2025: शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों के करियर और कारोबार में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों के जीवन में सुखों का आगमन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त महीने (August Grah Gochar 2025) में सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ अवसर पर संक्रांति मनाई जाएगी। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का खास महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही सूर्य देव की पूजा एवं साधना करते हैं। आइए, अगस्त महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-

    सूर्य गोचर 2025 

    आत्मा के कारक सूर्य देव वर्तमान समय में कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, 17 अगस्त को सूर्य देव (lucky Zodiac signs August 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर, करियर में विशेष परिवर्तन होगा। इस राशि में सूर्य देव 16 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Aquarius Monthly Horoscope August 2025: मल्टीटास्किंग से बचें, एग्जाम्स में होंगे सफल, पढ़ें कुंभ का राशिफल

    बुध गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 30 अगस्त को शाम 04 बजकर 45 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 14 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले बुध देव दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ देखने को मिल सकता है।

    शुक्र गोचर 2025

    सुखों के कारक शुक्र देव (Venus transit August 2025) कर्क राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले शुक्र देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आ सकता है। शुक्र देव कर्क राशि में 14 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले शुक्र देव दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

    अन्य ग्रहों की स्थिति

    देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बृहस्पति देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं, न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि और राहु कुंभ राशि में उपस्थित हैं। इसके साथ ही मंगल कन्या राशि में हैं। वहीं, चंद्र देव हर दो दिनों पर राशि परिवर्तन करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Pisces Monthly Horoscope August 2025: ऐसा बीतेगा मीन राशि का यह महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।