Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Chandal Dosh: मेष राशि के जातकों को जल्द मिलेगी गुरु चांडाल दोष से मुक्ति, इन 5 राशियों को भी होगा धन लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 03:37 PM (IST)

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मायावी ग्रह राहु मेष राशि में विराजमान हैं। दोनों लग्न भाव में उपस्थ्ति है। अतः मेष राशि के जातक गुरु चांडाल दोष से पीड़ित हैं। राहु के राशि परिवर्तन करते ही मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिल जाएगी। गुरु चांडाल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना चंदन का टीका लगाएं।

    Hero Image
    Guru Chandal Dosh: मेष राशि के जातकों को जल्द मिलेगी गुरु चांडाल दोष से मुक्ति

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Rahu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। दोनों ग्रह अगले महीने राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में राहु मेष राशि में विराजमान हैं और केतु तुला राशि में उपस्थित हैं। ज्योतिषियों की मानें तो 30 अक्टूबर को राहु-केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं। इससे राशिचक्र की सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहु ग्रह गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो राहु 30 अक्टूबर को मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मायावी ग्रह राहु 18 मई, 2025 तक मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके पश्चात, वक्री चाल चलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Shani Margi 2023: 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    मेष राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मायावी ग्रह राहु मेष राशि में विराजमान हैं। दोनों लग्न भाव में उपस्थ्ति है। अतः मेष राशि के जातक गुरु चांडाल दोष से पीड़ित हैं। राहु के राशि परिवर्तन करते ही मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिल जाएगी। गुरु चांडाल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना चंदन का टीका लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करें।

    5 राशियों को होगा धन लाभ

    राहु के राशि परिवर्तन से विभिन्न भावों में मायावी ग्रह का स्थान परिवर्तन भी होगा। इससे मेष राशि को सबसे अधिक लाभ होगा। साथ ही मिथुन, कर्क, सिंह और मीन राशि को भी धन लाभ होगा। वर्तमान समय में गुरु मिथुन राशि के आय भाव, कर्क राशि के करियर भाव, सिंह राशि के भाग्य भाव और मीन राशि के धन भाव को देख रहे हैं। अतः इन 5 राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।