Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Papmochani Ekadashi 2024: राशि अनुसार भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 04 Apr 2024 04:38 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि पापमोचनी एकादशी के दिन जगत के पालहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जन्म-जन्मांतर में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं तो राशि अनुसार भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं-

    Hero Image
    Papmochani Ekadashi 2024: पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार करें भगवान विष्णु की पूजा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Papmochani Ekadashi 2024: हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी मनाई जाती है। इस साल 05 अप्रैल को पापमोचनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में एकादशी तिथि का महत्व विस्तार से बताया गया है। भगवान विष्णु को एकादशी तिथि प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जन्म-जन्मांतर में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो राशि अनुसार भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    राशि अनुसार करें पूजा

    • मेष राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और माखन, मिश्री, चूरमा का भोग लगाएं।
    • वृषभ राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा कर प्रसाद में चावल की खीर अर्पित करें।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पापमोचनी एकादशी तिथि पर लक्ष्मी नारायण की पूजा कर मौसमी हरे रंग के फल प्रसाद में अर्पित करें।
    • कर्क राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा कर प्रसाद में दूध, दही और खीर अर्पित करें।
    • सिंह राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, प्रसाद में विष्णुजी को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।
    • कन्या राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर स्नान-ध्यान कर केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में गाय के दूध से बने पेड़े अर्पित करें।
    • तुला राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही भोग में माखन, मिश्री, दही आदि चीजें अर्पित करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर दूध में शहद मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में गुड़ से निर्मित खीर अर्पित करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु पापमोचनी एकादशी तिथि पर केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में केले और बेसन के लड्डू अर्पित करें।
    • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु पापमोचनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को चूरमा अर्पित करें।
    • कुंभ राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही भोग में श्रीफल अर्पित करें।
    • मीन राशि के जातक पापमोचनी एकादशी तिथि पर गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही भोग में केले और बेसन के लड्डू अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।