Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 11:34 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा घर में सुख शांति का आगमन होता है। धार्मिक मत के अनुसार एकादशी के दिन दान करने का विधान है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।

    Hero Image
    Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mokshada Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-व्रत करने का विधान है। हर महीने में 2 एकादशी होती है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष। इस बार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति का आगमन होता है। धार्मिक मत के अनुसार, एकादशी के दिन दान करने का विधान है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होती, तो आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोक्षदा एकादशी के दिन करें ये दान

    मोक्षदा एकादशी के अवसर पर अन्न का दान करने का विधान है। इस दिन गरीब लोगों को अन्न का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। एकादशी के दिन मक्का, चावल और गेहूं का दान कर सकते है।

    जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को पीला रंग प्रिय है। एकादशी के दिन लोगों को पीले वस्त्र का दान करें।

    इस कार्य को करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और इंसान को कष्ट से निजात मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखने से मिलता है अद्भुत लाभ, जानें इसके फायदे और पारण का समय

    मोक्षदा एकादशी के अवसर पर सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साधक को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

    इसके अलावा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद मूंगफली और गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

    मोक्षदा एकादशी के दिन गर्म कपड़े का दान करें। इससे आपको काम में आ रही रुकावट दूर होगी।

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी के दिन घर लाएं ये चीजें, घर में बनी रहेगी संपन्नता

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'