Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखने से मिलता है अद्भुत लाभ, जानें इसके फायदे और पारण का समय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 09:51 AM (IST)

    Mokshada Ekadashi 2023 मोक्षदा एकादशी व्रत लाभ और मुक्ति प्रदान करने वाला माना गया है जो लोग इस व्रत का पालन करते हैं उनके ऊपर सदैव भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। साथ ही उनके पूर्वजों का भी कल्याण होता हैं। यह उपवास पापों और कठिनाइयों से राहत देता है। तो चलिए इससे जुड़ी कुछ जानकारी जानते हैं जो इस प्रकार है -

    Hero Image
    Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी व्रत लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। इसे मुक्ति की एकादशी के रूप में भी जाना जाता है, जो मार्गशीर्ष माह के ग्यारहवें दिन मनाई जाती है। इस साल की यह आखिरी एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। जैसा कि इसके नाम से पता चल रहा है। श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यह दिन दिन विशेष माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोक्षदा एकादशी के आध्यात्मिक फायदे

    ऐसी मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और साधक के पूर्वजों को भी मुक्ति मिलती है। इस एकादशी का महत्व इसलिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन ही भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था।

    ऐसे में हर साधक को इस दिन का उपवास रखना चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए।

    मोक्षदा एकादशी तिथि

    साल 2023 की आखिरी मोक्षदा एकादशी 22 और 23 दिसंबर दोनों दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 दिसंबर 2023 को सुबह 8:16 बजे शुरू होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे तक रहेगी।

    पारण का समय

    22 दिसंबर के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने वालों के लिए, व्रत पारण का समय 23 दिसंबर दोपहर 1:22 बजे से दोपहर 3:25 बजे के बीच का है। वहीं वैष्णव परंपरा को मानने वाले जो 23 दिसंबर के दिन उपवास रख रहे हैं, उन्हें 24 दिसंबर सुबह 9:14 बजे तक पारण करना है।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर करें भगवान गणेश को प्रसन्न, जानें पूजा का सही समय और नियम

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।