Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर तुलसी के उपाय से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, दांपत्य जीवन होगा खुशहाल

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 10:21 AM (IST)

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधा पूजनीय है। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। माता तुलसी एकादशी का व्रत करती हैं। इसलिए इस तिथि पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। अगर आप कामिका एकादशी पर माता तुलसी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो तुलसी (Tulsi Ke Upay) के जुड़े यहां बताए गए टोटके जरूर करें। मान्यता है कि इससे धन की प्राप्ति होगी।

    Hero Image
    Tulsi Puja: कामिका एकादशी पर करें तुलसी के उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamika Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 जुलाई को कामिका एकादशी व्रत (Kamika Ekadashi 2024 Date) किया जा रहा है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि जगत के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही श्रीहरि के मंदिरों में भजन-कीर्तन किया जाता है। कामिका एकादशी व्रत का उल्लेख विष्णु पुराण में किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है। एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से सभी तरह की परेशानी दूर होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    तुलसी के टोटके (Tulsi Ke Totke)

    • कामिका एकादशी पर सुबह भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें और इसके बाद तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी अर्पित करे। अंत में जीवन में सुख-शांति की कामना करें। इस टोटके को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं जल्द दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।
    • अगर आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो कामिका एकादशी पर किया गया उपाय बेहद फलदायी साबित होता है। इस दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर अलमारी में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
    • कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए तुलसी के पास देशी घी का दीपक जलाएं और सच्चे मन से 11 परिक्रमा लगाएं। इससे साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और श्री हरि प्रसन्न होते हैं।
    • कामिका एकादशी पर पूजा के दौरान तुलसी के पौधे पर कलावा अवश्य बांधे। इससे साधक को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    तुलसी का पूजन मंत्र (Tulsi Mantra)

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 31 July 2024: कामिका एकादशी पर ध्रुव योग समेत बन रहे हैं 7 मंगलकारी संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।