Amalaki Ekadashi 2025 Daan: आमलकी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, धन से भर जाएगी तिजोरी
हर महीने में दो बार एकादशी व्रत किया जाता है। एक कृष्ण और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस व्रत को भक्त विधिपूर्वक करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025) व्रत को करने से जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। साथ ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी पर क्या दान करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025 Daan) मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी व्रत करने से धन की मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक को कारोबार में सफलता मिलती है। इस दिन राशि अनुसार दान करने का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस बार आमलकी एकादशी व्रत आज यानी 10 मार्च को किया जा रहा है।
अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी श्रीहरि की पूजा-अर्चना करें। साथ ही श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करें। इससे जातकों को धन की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज दान करना फलदायी साबित होता है।
यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: 09 या 10 मार्च, कब है आमलकी एकादशी? जानें सही डेट और पूजा टाइम
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक आमलकी एकादशी पर अन्न का दान करें। इससे श्रीहरि प्रसन्न होंगे।
- वृषभ राशि के जातक आमलकी एकादशी पर चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।
- मिथुन राशि के जातक आमलकी एकादशी पर धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- कर्क राशि के जातक आमलकी एकादशी पर चावल का दान करें। इससे मानसिक तनाव दूर होगा।
- सिंह राशि के जातक आमलकी एकादशी पर शहद का दान करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा।
- कन्या राशि के जातक आमलकी एकादशी पर फल का दान करें। इससे धन संबंधी परेशानी दूर होगी।
- तुला राशि के जातक आमलकी एकादशी पर दूध का दान करें। इससे शुक्र मजबूत होगा।
- वृश्चिक राशि के जातक आमलकी एकादशी पर सुहाग की चीजें का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
- धनु राशि के जातक आमलकी एकादशी पर केले का दान करें। इससे गुरु मजबूत होगा।
- मकर राशि के जातक आमलकी एकादशी पर तिल का दान करें। इससे पितृ दोष दूर होगा।
- कुंभ राशि के जातक आमलकी एकादशी पर धन का दान करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
- मीन राशि के जातक आमलकी एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जप, बिगड़े काम जल्द होंगे पूरे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।