Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Career Horoscope 07 Feb 2020: सिंह राशि वालों के विशेष परिश्रम से ही पूरे होंगे काम

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 07 Feb 2020 09:35 AM (IST)

    Career Horoscope 07 Feb 2020 करियर बिजनेस और शिक्षा के लिए कैसा रहेगा दिन। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. अंजना जोशी से जानें आज का करियर राशिफल। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Career Horoscope 07 Feb 2020: सिंह राशि वालों के विशेष परिश्रम से ही पूरे होंगे काम

    Career Horoscope 07 Feb 2020: राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, बिजनेस या ​शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 07 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि: कार्य में उन्नति की गति धीमी रहेगी। तनाव ना करें। आज कार्यों का चयन विशेष लाभदायक रहेगा। विदेश से जुड़े व्यापारियों के लिए उत्तम दिन रहेगा। हनुमान जी की आराधना करें।

    वृष राशि: उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। धन लाभ का अवसर रहेगा किंतु क्रोध से बचें। भूमि, भवन, संपत्ति से लाभ रहेगा। ऐसी संपत्ति का व्यापार करने वाले हैं तो इससे लाभ होगा। महालक्ष्मी अष्टक का पाठ करें। 

    मिथुन राशि: कार्य व्यवसाय में ऊर्जा का स्तर अच्छा होगा। कला, हैंडीक्राफ्ट से जुड़े व्यापारी कार्य के उत्तम अवसर प्राप्त करेंगे। संगीत, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं वेब डिजाइनिंग में अपना व्यवसाय बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। गरीबों को भोजन एवं पक्षियों को दाना खिलाए। 

    कर्क राशि: मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए। कार्य व्यवसाय में जिद्दी व्यवहार न करें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बनाकर रखें। सिल्वर स्क्रीन और मीडिया से जुड़े विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। लेकिन अपना ध्यान अध्ययन में लगाए आगे से अनुकूलता प्राप्त होगी। कार्य के संबंध में भी अनावश्यक यात्राओं से बचें।

    सिंह राशि: कार्य क्षेत्र में विशेष परिश्रम करना होगा। तब ही कार्य पूरे होंगे। प्रतिद्वंदी से विशेष प्रतियोगिता रहेगी। वाणी से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उतार-चढ़ाव वाले बाजारों में पैसा डूब सकता है। सावधान रहें। 

    माता लक्ष्मी का विष्णु रूप सहित दर्शन करें।

    कन्या राशि: नई योजनाओं पर अभी खर्च ना करें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में उच्चाटन महसूस करेगा। इस समय पर मन लगाकर कार्य करेंगे। आने वाला समय इसकी उपयोगिता बताएगा। किसी महिला सहकर्मी से कार्य में सहयोग प्राप्त होगा।

    तुला राशि: सोच समझ कर कार्य करें। बड़ों की सलाह से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें कारोबारी और नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। मां दुर्गा की आराधना करें और भगवान शिव को जल चढ़ाएं। 

    वृश्चिक राशि: कलात्मकता में रचनात्मकता से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा दिन है। आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी लंबे समय में कामकाज के लिए छोटी यात्रा भी लाभकारी रहेगी। कारोबार बढ़ेगा और मुनाफा भी होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन के मामलों में सावधानी अवश्य रखें गाय को गुड़ खिलाएं।

    धनु राशि: भविष्य की नई योजनाएं बनाएं, सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों को सुधारने का समय है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावट हो सकती है। कपड़े खरीदने और बेचने के व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी किसी दूसरे स्थान पर हो सकती है। कार्य संबंधी किसी नए स्थान का चुनाव भी संभव है। हनुमान मंदिर में दीपक जलाए।

    मकर राशि: उतार-चढ़ाव वाले बाजार में पैसा ना लगाएं। धन हानि की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग अपने संगति का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का समय है मन लगाकर अध्ययन करें। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनी है। विदेश से व्यापार करने वाले व व्यवसायियों के लिए बहुत उत्तम समय है। मां दुर्गा की उपासना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

    कुंभ राशि: बड़े बुजुर्गों और पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। व्यापार में लाभ होग कलात्मकता, चलचित्र, फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों और विद्यार्थियों दोनों के लिए अनुकूल समय है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपका अच्छा तालमेल रहेगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी में कार्य करने वाले लोगों को अच्छा कार्य करने का अवसर मिलेगा। सूर्य को अर्घ्य दें। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।

    मीन राशि: कार्य में आपका मन कम लगेगा किंतु कार्य पर अवश्य ध्यान दें। व्यवसायिक कागजों पर बिना देखे हस्ताक्षर ना करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पुरानी चल रही उलझाने दूर होंगी। पद वृद्धि हो सकती है कार्यक्षेत्र में भी यह समय अनुकूल रहेगा। भूमि भवन से संबंधित लाभ संभव है। मां सरस्वती का पूजन करें।

    डॉ. अंजना जोशी 

    ज्योतिषाचार्य वास्तुविद्

    awasanjana@gmail.com