भारत एक त्योहारों का देश है यह बात तो हर कोई जानता है। यहां पर हर महीने कोई ना कोई त्योहार आता ही है। जब बात त्योहारों में हमारे पहनावे की आती है तो हमारे मन में एख अलग ही रौनक आ जाती है। फेस्टिवल के सीजन में रंग-बिरंगे कपड़े, भारतीय पारंपरिक परिधान और सबसे खास पीला रंग, जो खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक है और सबसे शुभ भी माना जाता है। सोचिए, जब आप किसी त्योहार पर एक शानदार पीले Kurta में सजे-धजे निकलेंगे, तो क्या आपका वहां होना महफिल में चार चांद नहीं लगा देगा? पीला रंग सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि यह शुभता, समृद्धि और आनंद के लिए जाना जाता है। तो इस त्योहारों के मौसम में, स्टाइल स्ट्रीट से जानते हैं कि कैसे एक पीला कुर्ता आपके लुक को और भी खास बना सकता है और आपको भीड़ से अलग दिखा सकता है।
पुरुषों के लिए पीले रंग के कुर्ते पर कौन-से रंग अच्छे लगते हैं?
पीले रंग का कुर्ता भारत में खासतौर पर त्योहारों के समय पहना जाता है। अभी आने वाले त्योहार जैसे रक्षाबंधन और दिवाली पर पुरुष इस अच्छे से पहन सकते हैं। ये रंग खुशी और उत्सव का प्रतीक माना जाता है।
- सफेद - पीले रंग के कुर्ते को आप सफेद रंग के किसी भी तरह के पायजामे के साथ पहन सकते हैं। इसको आप दिन के समय में होने वाले कार्यक्रम में पहन कर सबसे अलग दिख सकते हैं।
- क्रीम या हल्का सफेद - क्रीम या हल्का सफेद जिसे हम ऑफ-व्हाइट भी कहते हैं पीले रंग के कुर्ते के ऊपर काफी जचता है। यह आपको आरामदायक के साथ में स्टाइलिश लुक देगा।
- ग्रे - पीले रंग के साथ में ग्रे भी अभी नया और थोडा शहरी लुक देता है। पीला कलर जहां दूर से ही साफ और सबसे अलग दिखाई देता है वहीं ग्रे उसके साथ मिलकर सेमी-फॉर्मल लुक देता है।