हर साल दिवाली पर वही लाल, हरे रंग की साड़ी पहनती हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। आजकल वाइन रंग की साड़ी काफी ट्रेंड में है, महिलाएं इन्हें बेहद पसंद कर रही हैं और यह सोशल मेडिया पर भी हर जगह छाई हुई है। तो क्यों ना इस बार आप भी दिवाली पर इस रंग की साड़ी ट्राई करें। अमेजन पर wine colour saree के कई खूबसूरत विकल्प देख सकती हैं, जिनका रंग और डिजाइन आकर्षक होने के साथ ही इनका कपड़ा भी हल्का और मुलायम है। त्योहार में इन्हें लंबे घंटों तक आराम से पहने रख सकती हैं, साथ ही इनमें घर का काम-काज करने में भी आसानी होगी।
स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करके इस तरह के औ भी लेख पढ़ सकते हैं।
MANOHARI Embroidered Moss Chiffon Dual Color Padding Saree
यह ड्यूल रंग की साड़ी का मैरून और वाइन रंग दोनों बेहद आकर्षक है। इसे शिफ़ॉन कपड़े से तैयार किया गया है, जो बेहद हल्का और आरामदायक है। दिवाली जैसे त्योहार के मौकों पर इसे मैनेज करने में बहुत आसानी होगी। आप इसे बिना किसी परेशानी के घंटों तक पहनें रख सकती हैं। इस Designer Saree के साथ ब्लाउज का कपड़ा भी आएगा, जिसे महिलाएं अपने अनुसार डिजाइन करवा सकती हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
- इस साड़ी के साथ गोल और V-गले का ब्लाउज आकर्षक लगेगा। पीछे से डीप गला बनवाएं और डोरियां भी लगवा सकती हैं।
01
SIRIL Women's Georgette Mirror Work Lace Saree
जॉर्जेट की मिरर वर्क लेस वाली यह साड़ी देखने में जितनी आकर्षक है, इसका कपड़ा उतना ही हल्का और आरामदायक है। इस जॉर्जेट साड़ी को महिला एवं लड़कियां दोनों स्टाइल कर सकती हैं। यह रंग दिवाली पर आपके ऊपर खूब जचेगी। यह बेहद हल्की साड़ी है, जिसे ऑफिस दिवाली पार्टी में भी आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें अन्य खूबसूरत रंगों के विकल्प भी आएंगे, पसंद अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकती हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
- फेस्टिव लुक के लिए डीप V-गले का ब्लाउज बनवाएं। इसे स्लीवलेस भी रख सकती हैं। पीछे के गले का डिजाइन सिंपल रखें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
SIRIL Women's Satin Silk Hot Fixing Stone Work Saree
अगर आप बजट में खूबसूरत साड़ी ढूंढ रही हैं, तो यह विकल्प जरूर देखें, इससे आपकी नजरें नहीं हटेंगी। इतने कम बजट में सैटिन सिल्क की इस तरह की खूबसूरत साड़ी मिलना मुश्किल है। इस सैटिन सिल्क साड़ी की फैब्रिक में एक अलग सी चमक है, साथ ही इसमें स्टोन का काम किया गया है, जो इसे अधिक चमकीला और आकर्षक बना रहा है। यह दिवाली के मौके पर आपको ग्लोइंग लुक देगी। दिवाली के बाद शादियों का सीजन आ रहा है, संगीत नाइट और कॉकटेल पार्टी में इसे आराम से स्टाइल कर सकती हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
- इस खूबसूरत साड़ी के साथ डीप V-गले का ब्लाउज बनवाएं। चाहें तो ब्लाउज को बोट नेक भी रख सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज इस साड़ी के आकर्षण में चार चांद लगा देंगे।
03
C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree
इस बजट में इतनी आकर्षक लीची सिल्क साड़ी मिलन मुश्किल है। इस साड़ी का वाइन रंग आजकल काफी ट्रेंड में है और महिलाएं इसे बहुत पसंद कर रही हैं। खासकर Diwali 2026 के मौके पर ट्रेडिशनल लुक के लिए यह बेहद आकर्षक रहेगी। त्योहार हो या वेडिंग फंक्शन यह दोनों ही मौकों पर आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। वहीं इस Kanjivaram Saree का कपड़ा हल्का है, इसलिए आप इन्हें घंटों तक आराम से मैनेज कर सकती हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
- ट्रेडिशनल लुक के लिए डीप गोल गले का ब्लाउज बनवाएं साथ में बाजू की लंबाई एल्बो तक होनी चाहिए। बैक में डोरी डिजाइन भी अच्छा लगेगा।
04
BRAHMSHAKTI Womens Satin Silk Saree
अगर आप त्योहार के लिए हल्की साड़ी ढूंढ रही हैं, तो सैटिन सिल्क की यह साड़ी देसख सकती हैं। यह हल्की है मगर इसके कपड़े में चमक है, जो इसे Festive Wear Saree बना रही है। साथ ही इसमें एम्ब्रॉयडर्ड वर्क वाले बॉर्डर आएंगे, जो इसे अधिक आकर्षक बना रहे हैं। त्योहार के अलावा आप इसे शादी सीजन रीसेप्शन और संगीत जैसे मौकों पर भी आराम से स्टाइल कर सकती हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
- मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक के लिए इस साड़ी के साथ V-गले का स्लीवलेस ब्लाउज बनवाएं। साथ ही बैक डिजाइन सिंपल रखें।
05
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।