शॉर्ट कुर्ता से लेकर लॉन्ग तक या फिर अनारकली से लेकर अंगरखा तक, क्या आप भी इस असमंजस में हैं कि, किस प्रकार का कुर्ता गर्मी के मौसम में आरामदायक रहेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए आपको कई प्रकार और सुंदर डिजाइन वाले कुर्ता सेट के विकल्प दिए गए हैं। दरअसल, कुर्ता का प्रकार चाहे कोई भी हो, लेकिन सबसे जरूरी है, उसका फैब्रिक, अगर फैब्रिक उच्च गुणवत्ता का है और गर्मी के लिए उपयुक्त रहता है, तो वो चिपचिप वाली गर्मी में भी आराम दे सकता है। जैसे की गर्मी में सभी को खुले-खुले और हवा आर-पार होने वाले कपड़े पहनना पसंद होता है, तो इसी वजह से कुर्ता में भी आप उन स्टाइल वाले कुर्तों को पहन सकती हैं, जो कि थोड़े ढीले हों। अक्सर गर्मी में पार्टी वियर लुक पाने के लिए महिलाओं को काफी दिक्कत होती है, क्योंकि सभी प्रकार के कुर्ते आरामदायक नहीं होते हैं, कुछ उन्हें चुभन वाली दिकक्त भी दे सकते हैं। ऐसे में Anarkali, अंगरखा, नायरा कट, ए-लाइन, Gown या फिर फ्रॉस्ट स्टाइल कुर्ता पहना जा सकता है, जो कि पार्टी के हिसाब से बढ़िया भी रहेगा और ये स्टाइल स्ट्रीट की श्रेणी में शामिल कुर्ता आपको पहनने में सॉफ्ट और आरामदायक अनुभव भी दे पाएंगा।
कुर्ता सेट के प्रकार क्या होते हैं?
- शॉर्ट कुर्ता: शॉर्ट कुर्ता कमर तक आते हैं और इन्हें गर्मी के मौसम में पहनने के लिए काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि यह आरामदायक हो सकते हैं। यह टॉप स्टाइल की तरह होते हैं, तो इन्हें जींस के साथ पहना जा सकता है। आजकल शॉर्ट कुर्ती का काफी अच्छा ट्रेंड चल गया है, जिसके खूब सारे पैटर्न और डिजाइन में आपको विकल्प मिल जाते हैं।
- लॉन्ग कुर्ता: आमतौर पर, सभी स्टाइल के कुर्ते लॉन्ग प्रकार के ही होते हैं। दरअसल, जो कुर्ता घुटने तक आ रहा हो उसे लॉन्ग कुर्ता के विकल्प में रखा जाता है।
- अनारकली: आपने सुना होगा, कि अनारकली का क्रेज महिलाओं के काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह है उनका बढ़िया घेर, पैटर्न और सुंदर डिजाइन। इनको फंक्शन्स, शादी, त्योहार और पार्टी के लिए बेझिझक स्टाइल कर सकती हैं।
- ए-लाइन: इस प्रकार का कुर्ता ऊपर की तरफ से तो फिट-फिट सा होता है, लेकिन नीचे की तरफ से यह कुर्ता फैला सा होता है। अलग-अलग प्रकार के कुर्ता सेट जैसे अनारकली कुर्ता सेट, प्लाजो कुर्ता सेट विकल्प वाले कुर्ता में आपको ए-लाइन स्टाइल मिल जाती है।
- नायरा कट: कुछ अलग ढंग की कुर्ती में नायरा कट वाली कुर्ती को शामिल की जाती हैं। इसमें हेमलाइन की तरफ तिरछा कट दिया होता है, जो इसे अन्य कुर्ता स्टाइल से अलग बनाता है। यह पैंट से लेकर प्लाजो के साथ खबू अच्छा लग सकता है।
- स्ट्रैट फिट: सबसे सामान्य और कैजुअल लुक पाने के लिए यह बढ़िया प्रकार का कुर्ता है। आमतौर पर, इनके नीचे पैंट या ट्राउजर पहना जाता है और इसका पूरा सेट है, तो साथ में दुपट्टा भी मिलेगा।
- शर्ट-कॉलर कुर्ता: शर्ट तो आप लोगों ने देखी ही होगी, जैसे उसमें ऊपर कॉलर और उसे बंद करने के लिए बीच में बटन दिए होते हैं, वैसे पैटर्न कुर्ता का होता है, जिस वजह से ऐसे कुर्ता को शर्ट कॉलर वाले कुर्ता का नाम दिया है। जिन लोगों ने
- काफतान: यह कुर्ता का स्टाइल काफी खुला-खाला होता है, जो कि गर्मी में पहनने के लिए सबसे बढ़िया रहता है। इसे बाहर जाने, ऑफिस और पार्टी हर जगह जाने के लिए पहना जा सकता है।
- जैकेट स्टाइल कुर्ता: अगर लेयरिंग स्टाइल आपको पसंद आता है, तो जैकेट के साथ आने वाला कुर्ता आपको अच्छा लग सकता है, क्योंकि इन कुर्ता के साथ ऊपर पहनने के लिए जैकेट मिलती है। कुछ में जैकेट कुर्ता से जुड़ी हुई होती है, जिसे निकाला नहीं जा सकता है। लेकिन साथ में डिटेचैबल जैकेट मिल रही है, तो उसे जैकेट को अलग किया जा सकता है।
- चिकनकारी: लखनऊ में सबसे प्रसिद्ध चिकनकारी कढ़ाई का काम किए गए कुर्ता को Chikankari कुर्ता कहा जाता है। यह अपनी सुंदर डिजाइन वाली कढ़ाई के लिए खबू पसंद की जाती हैं और आमतौर पर, इन्हें कारीगरों द्वारा हाथों से बुना जाता है।
- अंगरखा: यह कुर्ता का एक ऐसा स्टाइल है, जो कि महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए उपलब्ध होता है। इसके पैटर्न की बात करें, तो इसमें आमतौर पर, लंबी आसतीन होती है और कुर्ता के ऊपरी एक साइड में अलग-सी डिजाइन दी होती है, जहां से लटकन लटकी होती है।